कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को एक पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोलकाता के अगरपाड़ा इलाके में उस वक्त हुई जब तीनों युवक सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर खरदाह की ओर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि खरदाह के रहने वाले तीनों युवक कुछ समय के लिए तेंतुलतला बस अड्डे पर रुके थे और जैसे ही वे लोग वहां से निकले एक पिकअप वैन ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तीनों युवकों की पहचान रोहित केसरी, नसीम अली और करण सिंह के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी पिकअप वैन चालक की तलाश की जा रही है।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal