कोलकाता, 26 अगस्त। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य गुटीय झगड़ों को दूर करने और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के इरादे से एक नया साप्ताहिक संपर्क कार्यक्रम शुरू करने वाले हैं।
भट्टाचार्य अगले महीने से हर सोमवार को मध्य कोलकाता स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय में अपराह्न दो बजे से शाम छह बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों और सुझावों को सुनने के लिए एक संवाद सत्र आयोजित करेंगे।
कोलकाता स्थित मुरलीधर सेन लेन के भाजपा राज्य मुख्यालय में ‘कार्यकर्ता बंधुओं का दरबार’ लगाएंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतें, सुझाव और असंतोष को सुनेंगे।
भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘भाजपा एक बड़े परिवार की तरह है। मैं हर हफ्ते पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातचीत करूंगा।’’
🗓️ कार्यक्रम की रूपरेखा:
दिन: हर सोमवार
समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
स्थान: भाजपा राज्य मुख्यालय, कोलकाता
उद्देश्य: कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक खामियों की पहचान और समाधान
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य राज्य के नेताओं द्वारा उपेक्षा की शिकायत करने वाले बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में बढ़ते असंतोष को दूर करना है। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार बढ़त के बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपनी लय बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।