Logo

Bengal Spotlight : दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नज़र

सड़क दुर्घटना से तीन की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार सुबह बस और ट्रक की भिडंत तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना आज सुबह सात बजे हुई। निजी बस हेरिया से कोलकाता के लिए आ रही थी तभी अचानक सामने से आ रहे सब्जी के ट्रक से बस भिडंत हो गयी। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हे और जांच शुरू कर दी है।

कोलकाता में 2030 तक केवल इले‌क्ट्रिक व सीएनजी परिवहन: फिरहाद हकीम

राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा है कि कोलकाता में 2030 तक केवल ई-वाहन और सीएनजी वाहन होंगे। उन्होंने ”एक्सेलरेटिंग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विद ग्रीन जॉब्स एंड जेंडर पैरिटी” पर एक वर्चुअल पैनल चर्चा के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि “2011 से हमारा एक विशेषाधिकार न्यू टाउन कोलकाता को अपनी योजना, दृष्टिकोण, परियोजना निष्पादन और पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी में एक स्मार्ट शहर-स्मार्ट बनाना था।

यह भी पढ़ें:  लाल किले पर हिंसा के लिए खुफिया विफलता जिम्मेदारः अधीर रंजन

बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पैनल चर्चा के दौरान हकीम ने कहा, यह भारत के 100 स्मार्ट शहरों में से एक है, जो पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत का एकमात्र ऐसा शहर है। हकीम ने दोहराया कि वर्तमान में लगभग 100 ई-बसें कोलकाता में चल रही हैं। जल्द ही मौजूदा बेड़े में 1000 और ई-बसें जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा संचालित 300 बसों को भी चरणबद्ध तरीके से शीघ्र ही डीजल से सीएनजी में परिवर्तित किया जाएगा।

बंगाल में कोविड-19 के 854 नए मामले, 13 की मौत

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 854 नये मामले आए और 13 मरीजों की मौत हो गयी।राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोलकाता में सबसे अधिक 236 नए मामले आए। दक्षिण 24 परगना जिले में सबसे अधिक चार मरीजों की मौत हुई। तीन लोगों की मौत उत्तर 24 परगना में और दो-दो लोगों की मौत कोलकाता तथा नदिया में हुई। राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 2.12 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 813 लोग संक्रमण मुक्त हुए। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,973 हो गयी।

यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी : अवैध निर्माण पर फिर चला नगर निगम का हथौड़ा
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : सौरव गांगुली के लिए किया हवन, दीर्घायु व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + two =