कोलकाता हिन्दी न्यूज | 04 अगस्त 2026: कोलकाता के हिन्दुस्तान क्लब में बंगाल स्नूकर लीग का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती ने किया।
उद्घाटन समारोह
बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया और वेस्ट बंगाल बिलियर्ड्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच दिवसीय इस लीग का उद्घाटन करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कोलकाता के खेल जगत और संस्कृति दोनों को जोड़ते हैं।
हमारी सरकार की कोशिश रहेगी कि खेल और संस्कृति को एक साथ जोड़कर हम चलें, तभी पर्यटन को भी दिशा मिलेगी और बंगाल अपनी खोई हुई विरासत को हासिल कर सकेगा।
स्वागत और उपस्थिति
हिन्दुस्तान क्लब और ऐसेन्स फाउंडेशन के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में विनीत जैन और शैली जैन ने माननीय मंत्री का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में विश्व में स्नूकर में अपनी धाक जमा चुके पद्म भूषण पंकज आडवाणी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान क्लब के अध्यक्ष संजय गोयनका और कोषाध्यक्ष ध्रुव अग्रवाल सहित कार्यक्रम के आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

