Mid Day meal

बंगाल : बच्चों के ‘मिड डे मील’ में मिल रहे सांप, चूहे और छिपकलियां

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से पिछले कुछ ही घंटों में एक और लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां अब बच्चों के मिड डे मील में सांप मिलने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले मिड डे मिल में चूहे और छिपकली मिलने का मामला सामने आया था। ताजा मामला बीरभूम जिले के एक स्कूल का है, जहां मिल डे मील में मरा हुआ सांप मिला है। इस खाना को खाने के बाद 30 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए हैं। इन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सांप दाल से भरी बाल्टी में मिला है।

स्कूल के एक कर्मचारी ने दावा किया कि दाल से भरी एक बाल्टी में सांप मिला है, जिसे खाकर बच्चे बीमार पड़ गए हैं। बीरभूम के म्यूरेश्वर ब्लॉक-II स्थित मंडलपुर प्राइमरी स्कूल से यह मामला सामने आया है। यह खाना सोमवार को स्कूल के बच्चों को दिया गया था। स्कूल के कर्मचारी ने बताया कि खाना खाने के बाद बच्चे उल्टी करने लगे। इसके बाद बच्चों को रामपुरहत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

बीडीओ दीपांजन जाना ने बताया कि कई ग्रामीणों ने मिड डे मील का खाना खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की शिकायत की थी। बीडीओ ने कहा कि उन्होंने प्राइमरी स्कूल के जिला निरीक्षक को इसकी जानकारी दे दी है, जो 10 जनवरी को आएंगे। अधिकारी ने बताया कि एक को छोड़कर सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, अब वे खतरे से बाहर हैं। जो बच्चा अस्पताल में है वह भी खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें:  'रामायण' अनाउंसमेंट प्रोमो 3 जुलाई को होगी जारी....!

वहीं, घटना से नाराज अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया और स्कूल के हेडमास्टर को घेर लिया। बच्चों के परिजनों ने हेडमास्टर की गाड़ी तोड़ दी। बाद में मामले को शांत करा लिया गया। मामले को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल के मालदा के एक स्कूल में मिड-डे मील में चूहे और छिपकली मिलने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया था।

मिड-डे मील में चूहे और छिपकली मिलने के बारे में पता चलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे और जमकर हंगामा किया था। मालदा के डीएम नितिन सिंघानिया ने कहा, मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली और चूहा मिलने का मामला हमारे संज्ञान में आया है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

स्कूल में मिल डे मील में बच्चों को दाल, सोयाबीन, अंडा, चिकन और मौसमी सब्जियां खाने में दी जाती है। बंगाल में पंचायत चुनाव के मद्देनजर ममता सरकार ने मिड डे मील में मीट और अंडा शामिल करने का ऐलान किया था। फल और मुर्गे का मांस उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने 372 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। अब इन सबके बीच खाने में चूहे, छिपकली और सांप मिलने की घटना ने राज्य सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा दिया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बंगाल पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी करने पर अंतरिम रोक लगी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  रांची जमीन घोटाला | कोलकाता में दर्ज जमीन घोटाला केस को जांचेगी ईडी

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *