SIR

बंगाल में SIR के बाद वोटर लिस्ट का प्रकाशन शुरू, ECI ने 7.08 करोड़ वोटर को 3 कैटेगरी में बांटा

कोलकाता न्यूज़ डेस्क | 28 फरवरी 2026: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटर लिस्ट का प्रकाशन शुरू कर दिया है।

शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि वोटर लिस्ट फेज-वाइज जारी की जाएगी। बांकुड़ा जैसे कुछ जिलों में मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध करा दी गई है।

7.08 करोड़ वोटर को तीन श्रेणियों में बांटा

वोटर लिस्ट में 7.08 करोड़ मतदाताओं को ‘स्वीकृत’, ‘हटाये गये’ या ‘विचाराधीन’ श्रेणी में रखा जाएगा। ‘विचाराधीन’ श्रेणी में उन वोटरों के नाम हैं, जिनकी जांच न्यायिक अधिकारियों द्वारा चल रही है।

SIR bengal

सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी होने के बाद पता चलेगा कि किनके नाम शामिल किए गए और किनके हटाए गए।

58 लाख से अधिक नाम हटाए गए

मसौदा मतदाता सूची 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित हुई थी। इसमें मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई।

58 लाख से अधिक नाम मृत्यु, प्रवास, नाम दोहराव या पता न मिलने के कारण हटाए गए।

1.36 करोड़ मामलों में तार्किक विसंगतियां

दूसरे चरण में 1.67 करोड़ मतदाताओं पर विचार किया गया। इनमें से 1.36 करोड़ मामलों में ‘तार्किक विसंगतियां’ पाई गईं।

31 लाख मतदाताओं की ‘मैपिंग’ नहीं हो पाई। लगभग 60 लाख मामलों की जांच अभी भी जारी है।

SIR in bengal1

116 दिन लगे प्रकाशन में

SIR की प्रक्रिया 4 नवंबर 2025 को जनगणना प्रपत्रों के वितरण से शुरू हुई। राजनीतिक उथल-पुथल, दस्तावेज सत्यापन में संशोधन और कानूनी चुनौतियों के बीच प्रक्रिया पूरी करने में 116 दिन लगे।

मतदाता सूची कहां मिलेगी

मतदाता सूची जिला और उप-मंडल कार्यालयों, मतदान केंद्रों और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट eci.gov.in पर उपलब्ध है। मतदाता ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि उनका नाम सूची में है या नहीं।

बांकुड़ा जिले से 1.35 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *