Sundarban tiger

बंगाल : सुंदरवन में पकड़ा गया रॉयल बंगाल टाइगर

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के कुलतली ब्लॉक के वन क्षेत्र में बीते कई दिनों से दहशत का माहौल बना हुआ था, क्योंकि एक रॉयल बंगाल टाइगर गांव के इलाकों में घुस आया था।

आखिरकार, वन विभाग की कड़ी मशक्कत रंग लाई और आज सुबह रॉयल बंगाल टाइगर को सफलतापूर्वक पिंजड़े में कैद कर लिया गया। 

यह रॉयल बंगाल टाइगर कई किलोमीटर तक घूमता रहा और अंततः एक गेस्ट हाउस के बगीचे के घर की घनी झाड़ियों में शरण ली। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए और उन्होंने बाघ को एक किलोमीटर के विशाल जाल से घेर लिया।

बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक रणनीतिक योजना बनाई।

आधी रात को दो बकरियों को चारा बनाकर पिंजड़ा लगाया गया। वन अधिकारियों की यह योजना सफल रही और सुंदरवन का यह रॉयल बंगाल टाइगर सुबह करीब 3 बजे पिंजरे में कैद हो गया।

रॉयल बंगाल टाइगर के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और वे काफी खुश हैं। हालांकि, उनके मन में यह सवाल अभी भी बरकरार है कि आखिर बाघ बार-बार गांव के इलाकों में क्यों घुस रहा है।

यह घटना सुंदरवन के सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती चुनौती को उजागर करती है, जिस पर स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 7 =