Murder

बंगाल : प्रपोजल ठुकराना पड़ा महंगा, सनकी आशिक ने की किशोरी की हत्या

कोलकाता। एक 15 वर्षीय लड़की को सनकी आशिक का प्रपोजल ठुकराना इतना भारी पड़ गया कि उसके पड़ोस में रहने वाले सनकी आशिक ने बुधवार को उसकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना अलीपुरद्वार जिले के फलकता थाना क्षेत्र के खलीसामारी गांव की है। पुलिस ने आरोपी स्वपन बिस्वास समेत उसके परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उस समय हुई, जब परेंगापार शिशु कल्याण हाई स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा अंकिता सिल सुबह कक्षा के लिए तैयार हो रही थी।

बिस्वास चाकू लेकर घर में घुसा और उसकी गर्दन काट दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घर से निकलने से पहले, बिस्वास ने पीड़िता की छोटी बहन को किसी को ना बताने की धमकी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब बिस्वास घर से बाहर निकला और सड़क किनारे एक नल पर हाथ और कपड़े धोने लगा, तो उन्हें लगा कि वह मानसिक रूप से बीमार है। अंकिता की हत्या की खबर फैलते ही उन्होंने बिस्वास को पकड़ने के लिए उनके आवास पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:  पीपल्स कल्चरल सेंटर के सहयोग से स्पिड संस्था द्वारा बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार के विरुद्ध जागरूकता

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फलकटा थाना प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, बिस्वास ने कुछ दिन पहले अंकिता को प्रपोज किया था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया, तो उसने उसकी हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, लड़की का लगभग सिर ही काट दिया गया था। उसके सिर पर कम से कम पांच से छह बार धारदार हथियार से वार किया गया था। सिर लगभग लटका हुआ है। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात में इस्तेमाल किये गये हथियार को ढूंढ रहे हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  मैं प्योर कोबरा हूं, एक बाइट में मार सकता हूं : मिथुन चक्रवर्ती
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  उत्तर दिनाजपुर : सेल्फी के चक्कर में भारतीय सीमा में घुसा बांग्लादेशी युवक
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + eight =