कोलकाता हिन्दी न्यूज | 16 अगस्त 2026: कोलकाता के रोटरी सदन में आयोजित एक भव्य समारोह में बंगाल आर्गन डोनेशन सोसाइटी ने करीब पचास से अधिक अंगदान करने वाले परिवारों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम अंगदान दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बंगाल आर्गन डोनेशन सोसाइटी के अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. इन्द्रजीत तिवारी ने कहा कि यह अंगदान को बढ़ावा देने की एक पहल है, जिससे जागरूकता बढ़े।
उन्होंने अंगदान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि एक व्यक्ति के अंगदान से कई जीवन बचाए जा सकते हैं।
आभार व्यक्त
कोलकाता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेश गोयनका ने उपस्थित सभी परिवारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन परिवारों का साहस और त्याग समाज के लिए प्रेरणा है।
मुख्य अतिथि और सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवदत्त मांझी उपस्थित रहे। अंगदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों और मीडिया के व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
उपस्थित गणमान्य
कार्यक्रम में सन्मार्ग के विवेक गुप्ता, राजू खण्डेलवाल, डॉ. लोकनाथ तिवारी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. वी.एम. स्वामी और वीरेश साह की प्रमुख भूमिका रही।
सोसाइटी का योगदान
बंगाल आर्गन डोनेशन सोसाइटी लगातार अंगदान के लिए जागरूकता बढ़ाने और परिवारों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। ऐसे कार्यक्रम समाज में अंगदान की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


