Images 2021 07 20T150551.433

बंगाल माध्यमिक 2021 के परिणाम घोषित, सभी छात्र उत्तीर्ण 

Kolkata Desk : बंगाल बोर्ड के माध्यमिक परीक्षा के परिणाम आ चुके है। मूल्यांकन पद्धति द्वारा घोषित रिज़ल का में सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गंगोपाध्याय ने बताया कि कोरोना की स्थिति में इस बार माध्यमिक परीक्षा नहीं हुई। बोर्ड ने मूल्यांकन के वैकल्पिक तरीके के आधार पर परिणाम जारी किया। नतीजतन, इस बार कोई मेरिट सूची नहीं है। पिछले साल पास रेट 86.34 फीसदी था। इस बार पास रेट 100 फीसदी है।

इस वर्ष छात्रों की कुल संख्या 10 लाख 79 हजार 749 है। इसमें 4 लाख 65 हजार 850 छात्र और 6 लाख 13 हजार 849 छात्राएं हैं। कुल 700 नंबर में से सर्वोच्च नंबर 697 है। यह नंबर 79 लोगों को मिला। बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गंगोपाध्याय ने कहा कि आज बोर्ड के 49 कैंप कार्यालयों से स्कूलों को मार्कशीट और प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। छात्र मार्कशीट स्कूल से ले जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =