Images 2021 12 01T154448.820

Bengal Live : पीठ दर्द की शिकायत के बाद TMC नेता यशवंत सिन्हा अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता यशंवत सिन्हा (Yashwant Sinha) को पीठ में गंभीर दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल (SSKM hospital) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 84 वर्षीय सिन्हा को मंगलवार को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि चार डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और इस समय उनकी स्थिति पहले से बेहतर है एसएसकेएम अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि उनकी स्थिति बेहतर है और हम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त और विदेश जैसे अहम मंत्रालय संभाल चुके यशवंत सिन्हा ने लंबे समय तक बीजेपी में बने रहने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। कभी बीजेपी के कोर कमेटी में शामिल रहे देश के यशवंत सिन्हा 13 मार्च, 2021 को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हो गए थे। ममता ने हाथों-हाथ लिया और तुंरत सिन्हा को टीएमसी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया।

ग्रामीण बिजली वितरण नेटवर्क को उन्नत करने के लिए विश्व बैंक से मिलेगा 13.5 करोड़ डॉलर का ऋण

अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (आईबीआरडी) ने पश्चिम बंगाल के चुनिंदा इलाकों में बिजली आपूर्ति की परिचालन क्षमता और विश्वसनीयता में सुधार के लिए 13.5 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। आईबीआरडी और इसकी रियायती ऋण देने वाली शाखा, अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए) को सामूहिक रूप से विश्व बैंक कहा जाता है। वेरिएबल स्प्रेड ऋण या फ्लोटिंग ब्याज ऋण की मैच्योरिटी 17 साल की होगी, जिसमें सात साल की छूट अवधि भी शामिल है और इसका उद्देश्य वितरण नेटवर्क को मजबूत करना, स्मार्ट-ग्रिड प्रौद्योगिकियों में निवेश करना और राज्य बिजली कंपनियों की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल :: हजार करोड़ रुपये से अधिक का है राशन वितरण भ्रष्टाचार

हावड़ा नगर निगम के वोट पर फिलहाल संशय!

राज्य सरकार चाहती है कि कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation Election) के साथ ही हावड़ा नगर निगम (Howrah Municipal Corporation Election) में भी एक साथ चुनाव हो लेकिन ऐसा होने पर फिलहाल संशय बना हुआ है। अब ऐसा लग रहा है कि कोलकाता नगर निगम का चुनाव अलग हो सकता है। दरअसल, हावड़ा नगर निगम से बाली को अलग करने के लिए विधानसभा में संशोधित बिल लाया गया है। सूत्र बताते हैं कि राज्यपाल का उस बिल पर हस्ताक्षर नहीं हो पाया है। जब तक कि राज्यपाल इस बिल पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं तब तक जटिलता बनी रहेगी।

ऐसे में यह संभव है कि कोलकाता नगर निगम का चुनाव अलग हो सकता है। राज्यपाल ने हाल में ही विधानसभा की कार्यवाही तथा बिल संबंधित ब्योरा विधानसभा से मांगा है। विधानसभा के स्पीकर विमान बनर्जी ने कहा था कि राज्यपाल ने जो भी ब्योरा मांगा है वे सभी दे दिये गये हैं। अब देखना यह है कि हावड़ा नगर निगम को लेकर आगे क्या निर्णय होता है।

यह भी पढ़ें:  तमलुक में एबीवीपी का बांग्ला बचाओ आंदोलन

सेवामूलक कार्य के लिए सभी का आभार !!

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : सामाजिक सेवामूलक कार्य में यथासंभव योगदान देना हर किसी का कर्तव्य है। व्यावसायिक और वाणिज्यिक संस्थान भी इससे अछूते नहीं रह सकते। ऐसे अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। जंगल महल अंतर्गत झाड़ग्राम जनपद के सांकराइल में गैराज कम मरीज प्रतीक्षालय शेड के उद्घाटन समारोह में यह बात वक्ताओं ने कही। स्थानीय प्रखंड के भांगागढ़ में इसका निर्माण यूएएल बंगाल सामाजिक सरोकार अभियान के तहत ब्लॉक अस्पताल परिसर में किया गया।

यूएएल बंगाल के मुख्य वित्तीय अधिकारी विकास कुमार कामानी ने विधिवत रूप से इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्थान के महाप्रबंधक सुनील कुमार पांडेय समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि उनका प्रतिष्ठान सेवामूलक कार्यों में अपनी सक्रियता आगे भी बनाए रखेगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  भगवान विश्वकर्मा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =