फरक्का, पश्चिम बंगाल | 27 अगस्त 2025 : मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का इलाके में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक लॉरी, एक इंजन वैन और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बल्लालपुर इलाके में हुआ जब तेज़ रफ्तार लॉरी ने पहले वैन को टक्कर मारी और फिर बाइक को चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

