Dhankhar

बंगाल के राज्यपाल बोले- लोकतंत्र कानून से चलता है, व्यक्ति के शासन पर नहीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) एक बार फिर आमने सामने हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र कानून के शासन के तहत चलता है, व्यक्ति के शासन पर नहीं। जगदीप धनखड़ ने कहा कि संविधान के तहत सीएम ममता बनर्जी को गवर्नर के साथ बातचीत करनी ही होगी। मुझे लगता है कि वह इसको जरूर देखेंगी।

दअरसल, राज्यपाल ने यह बयान तब दिया जब वह बैरकपुर में गांधी घाट व गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान धनखड़ ने कहा कि महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हम अहिंसा और शांति के दूत बनें। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हिंसा और प्रजातांत्रिक व्यवस्था एक दूसरे के दुश्मन हैं।

इसके बाद ममता सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैनें अपमान सहा है। आपके राज्यपाल ने खून की घूंट पिया है। क्या-क्या गालियां नहीं सुनी है। राज्य की सीएम राज्य में और राज्य के बाहर एक राजनीतिक मिशन पर हैं। कानून व लोकतंत्र को नजरदांज कर दिया गया है। कोई मुझे अपनी ड्यूटी करने से नहीं रोक सकता है। धनखड़ ने इस बात पर जोर दिया कि हिंसा और लोकतंत्र एक साथ नहीं चल सकते।

यह भी पढ़ें:  अपना गुणगान खुद करने वाले : डॉ लोक सेतिया

इससे पहले बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को झारग्राम जिले के नेताई जाने से रोके जाने के मामले में  राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्य सचिव को तलब किया था। राजभवन की ओर से कहा गया है कि उन्हें इस मामले में 31 जनवरी को राजभवन आकर अपना पक्ष रखना है। बीते दिनों शुभेंदु अधिकारी को धनखड़ जिले नेताई जाने से रोका गया था। वो 11 साल पुराने गोलीबारी में मारे गए लोगों को सम्मान देने की मांग को लेकर वहां जाने वाले थे।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में SIR की दूसरी पूरक सूची जारी, कटे और जुड़े नामों का आंकड़ा अभी भी अस्पष्ट
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस पर कोलकाता में रहेगी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *