Mamata

बंगाल सरकार ने देवचा पचामी में अपनी मर्जी से भूमि देने वाले लोगों को मुआवजा देना शुरू किया

कोलकाता। बंगाल सरकार ने बीरभूम जिले में देवचा पचामी कोयला खनन परियोजना के लिए स्वेच्छा से जमीन देने वाले भू मालिकों को मुआवजे का वितरण करना शुरू कर दिया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वयं छह परिवारों को मुआवजे के चैक और नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा कि इलाके में करीब 4,200 परिवारों में से 1,600 परिवारों ने 30,000 करोड़ रुपए की कोयला परियोजना के लिए अपनी जमीन देने को लेकर पहले ही रजामंदी दे दी है। उन्होंने कहा कि राज्य ने देवचा पचामी कोयला ब्लॉक के कारण जमीन गंवाने वालों के लिए 10,000 करोड़ रुपए का राहत एवं पुनर्वास पैकेज तय किया है।

यह देश की सबसे बड़ी एवं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला परियोजना है और जिस भी भू मालिक ने अपनी जमीन देने पर सहमति जताई है, उसे वंचित नहीं रखा जाएगा। बनर्जी ने कहा, ‘‘परियोजना शुरू हो जाने के बाद रोजगार के एक लाख से अधिक अवसर पैदा होंगे। बाजार मूल्य को देखते हुए अच्छी कीमत दी जा रही है। अपनी जमीन देने वाले सभी परिवारों को हम मुआवजा देने के अलावा नौकरी में नियुक्ति के पत्र भी सौंपेंगे।’’कोयला ब्लॉक के लिए चिह्नित इलाकों में रहने वाले और वहां किसी जमीन या इमारत पर कोई कानूनी अधिकार नहीं रखने वाले लोगों को भी मुआवजा और मदद मुहैया कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  शिवा म्यूजिक की वेब सीरीज कामदेवी हुई रिलीज

परियोजना के तहत मकान निर्माण के लिये दिए जाने वाले मुआवजे को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर सात लाख रुपये कर दिया गया है और उन्हें दिए जाने वाले घरों का आकार 600 वर्ग फुट से संशोधित कर 700 वर्ग फुट कर दिया गया है। साथ ही सरकार ने मुआवजे के एक और हिस्से को अब एक लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये कर दिया है।

जमीन गंवाने वाले परिवार के योग्य सदस्यों को कांस्टेबल या ग्रुप सी कर्मचारियों की तरह बेहतर नौकरी दी जाएगी। इस परियोजना क्षेत्र में 12 गांव हैं और कुल 21,033 आबादी के साथ 4,314 घर हैं। देवचा पचामी कुल 12.31 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है जो करीब 3,400 एकड़ है। ब्लॉक में करीब 119.8 करोड़ टन कोयला और 140 करोड़ घन मीटर बेसाल्ट (ब्लैक स्टोन) का अनुमानित भंडार है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कॉप-28 शिखर सम्मेलन दुबई 2023 में भारत का शौर्यपूर्ण डंका बजा

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  MMS लीक मामले में अंजलि अरोड़ा ने उठाया बड़ा कदम

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *