Images 2021 12 21T125624.073

कोलकाता के पास हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर दुविधा में फंसी बंगाल सरकार

कोलकाता। कोलकाता के पास हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर बंगाल सरकार दुविधा में है। हवाई अड्डे के निर्माण के लिए तकरीबन साढे तीन हजार एकड़ जमीन की जरूरत है। एक साथ इतनी जमीन कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ इलाके में ही उपलब्ध है। भांगड़ में मुख्य रूप से कृषि जमीन, मत्स्य पालन केंद्रों के अलावा 30 कब्रिस्तान हैं। भांगड़ में जमीन अधिग्रहण करने में पहले भी काफी समस्या हो चुकी है।

इलाके में पावरग्रिड परियोजना को स्थानीय लोगों के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था इसलिए राज्य सरकार वहां जमीन अधिग्रहण करने से पहले काफी सोच-विचार कर रही है। गौरतलब है कि जमीन अधिग्रहण के खिलाफ हुए सिंगुर- नंदीग्राम आंदोलन के कारण पूर्ववर्ती वाममोर्चा सरकार का पतन हो गया था, इसलिए ममता सरकार इसे लेकर काफी अलर्ट है। फिलहाल भांगड़-2 ब्लाक के भोगाली एक नंबर ग्राम पंचायत में प्राथमिक तौर पर भूमि चिन्हित करने का काम शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें:  भवानीपुर कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कुछ हटकर मनाया

स्थानीय एक वाशिंदा ने बताया कि भांगड़ की भूमि काफी उपजाऊ है। यहां कई तरह की फसलें होती हैं लेकिन किसानों को उनका उचित मूल्य नहीं मिल पाता है इसलिए अधिकतर ने अपनी कृषि जमीन मत्स्य पालन केंद्रों के लिए मछली व्यापारियों को लीज पर दे रखी है। इससे उन्हें अच्छी-खासी आय हो जाती है। ऐसे में भला अपनी जमीन कौन बेचना चाहेगा।

वैसे यहां जमीन का वर्तमान बाजार मूल्य 50 हजार रुपये प्रति कट्ठा के आसपास है। स्थानीय लोगों के एक वर्ग का कहना है कि कब्रिस्तान में उनके पूर्वजों की समाधि है इसलिए उस भूमि का अधिग्रहण न होना ही अच्छा है। राज्य सरकार वहां जमीन अधिग्रहण करने से पहले काफी सोच-विचार कर रही है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  Lava International: लावा ने Z3 के लिए पेश किए स्पेशल ईएमआई ऑफर्स
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  जादवपुर हिंसा मामला : मंत्री ब्रत्य बसु और TMC नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *