1632298084

#Bengal : पहली बार बाघों के साथ शाकाहारी जानवरों की भी होगी गिनती

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) पहली बार इस साल बाघों (Tigers) की गणना करते समय हिरण और हाथियों जैसे बड़े शाकाहारी जानवरों की भी गिनती की जाएगी। मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल रॉय ने बताया कि पहले बाघों की गणना केवल उनको ध्यान में रखकर की जाती थी, लेकिन इस वर्ष से, अखिल भारतीय समन्वित बाघ गणना द्वारा निर्धारित गणना में बड़े शाकाहारी जानवरों को भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ बाघों के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए शाकाहारी जीव महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार, यह जानना अनिवार्य है कि वन क्षेत्र में बाघों के साथ कितने शाकाहारी जानवर हैं।” हिरण, मृग, गौर, गैंडा और हाथी की गिनती की जाएगी। 2019-2020 की गिनती में सुंदरबन में बाघों की संख्या 95 थी, वन विभाग को उम्मीद है कि आगामी गणना में उनकी संख्या अधिक होगी। यह दिसंबर में शुरू होगी और जनवरी तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआर्द) गिनती के बाद आंकड़ों का विश्लेषण करेगा।

यह भी पढ़ें:  एक्सेलेरेटर प्रोग्राम से आइआइटी खड़गपुर के पूर्व छात्र स्टार्टअप में करेंगे अंतिम वर्ष के छात्रों की मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *