Mamata

Bengal Flood: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगी मदद

कोलकाता। मैथन और पंचेत बांधों के पानी से पश्चिम बंगाल में बाढ़ आने के बाद ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में बाढ़ के हालात से अवगत कराया और केंद्रीय कोष को मंजूरी देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य “एकतरफा पानी छोड़ने” और तबाही मचाने के लिए दामोदर घाटी निगम के साथ सभी संबंध तोड़ देगा।

ममता ने पत्र में लिखा कि राज्य अब 2009 के बाद से निचले दामोदर और आसपास के क्षेत्रों में सबसे बड़ी बाढ़ का सामना कर रहा है। उन्होंने दावा किया 1000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र प्रभावित है और राज्य के लगभग 50 लाख लोग फसलों के नुकसान, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और घरों, मवेशियों सहित निजी संपत्तियों को नुकसान के कारण दुखों के भंवर में फंस गए हैं।

बनर्जी ने कहा कि हाल के दिनों में मैथन और पंचेत बांधों की संयुक्त प्रणाली से लगभग 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उन्होंने इस स्थिति के लिए दामोदर घाटी निगम प्रणाली द्वारा पानी के अनियोजित और असंगठित छोड़े जाने को जिम्मेदार ठहराया।

ममता ने यह भी लिखा कि मैं ईमानदारी से अनुरोध करती हूं कि आप इस मामले पर गंभीरता से विचार करें और संबंधित मंत्रालयों को इन मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में संबोधित करने का निर्देश दें, जिसमें सबसे अधिक पीड़ित लोगों के हित में व्यापक बाढ़ प्रबंधन कार्य करने के लिए पर्याप्त केंद्रीय धन की मंजूरी और जारी करना शामिल है।

उन्होंने दावा किया कि डीवीसी के स्वामित्व और रखरखाव वाले मैथन और पंचेत बांधों की संयुक्त प्रणाली से लगभग 5 लाख क्यूसेक की भारी मात्रा में पानी की अनियोजित और एकतरफा रिहाई के कारण तबाही हुई।

वहीं, केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) से पानी छोड़ते समय सभी मानदंडों का पालन किया गया था। इस प्रकार, केन्द्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन आरोपों का खंडन किया है कि राज्य में बाढ़ के लिए पानी का छोड़ा जाना जिम्मेदार है।

इससे पहले दिन में, बनर्जी ने कहा कि बंगाल के कुछ हिस्सों में बाढ़ ‘‘केंद्र सरकार के संगठन डीवीसी द्वारा अपने बांधों से छोड़े गए पानी’’ के कारण आई है। 

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  6 June, रविवार : इन राशि वालों के लिए बन रहा शुभ योग, रुके हुए कार्य होंगे पूरे, देखें यहां

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कुणाल घोष ने अपने एक्स हैंडल बायो से हटाया टीएमसी प्रवक्ता का परिचय
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 1 =