Images 2021 04 10T192923.097

Bengal Election : छिटपुट हिंसा के बीच बंगाल में करीब 80 प्रतिशत मतदान

कोलकाता। Kolkata Hindi News : पश्चिम बंगाल विधानसभा (Bengal Assembly Election) के पांचवें चरण के चुनाव में छिटपुट हिंसा के बीच शनिवार को करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान शुरू हाेने के एक घंटे के भीतर उत्तर 24 परगना जिले के कमारहाटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के पोलिंग एजेंट को दिल का दौरा पड़ने की घटना सामने आयी।

चुनाव आयोग ने भाजपा पोलिंग एजेंट के मौत की रिपोर्ट मांगी है। भाजपा पाेलिंग एजेंट की पहचान अभिजीत भट्टाचार्य के रूप में हुई है। वह उत्तर 24 परगाना जिले के कमारहाटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 107 पर तैनात था। इसके अलावा साल्ट लेक के विधाननगर के तहत आने वाले शांतिनगर में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकताओं ने एक-दूसरे पर पथराव किया और ईंटें फेंकी, जहाँ प्रतिद्वंदी पार्टियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया कि मतदाताओं को मतदान केन्द्र में जाने से रोका जा रहा था।

यह भी पढ़ें:  Bengal Election : चौथे चरण में निर्णायक भूमिका अदा करेंगी महिला मतदाता

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार एवं राज्य के मंत्री सुजित बोस ने आरोप लगाया कि उन्हें कालिंदी में बूथ के अंदर जाने से रोका गया। बोस ने कहा, “भाजपा समर्थकों द्वारा बूथ संख्या 265 और 272 में पथराव की घटना में हमारे दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। हमने चुनाव पर्यवेक्षक और पुलिस को इसके बारे में सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा अभी स्थिति सामान्य है। भाजपा उम्मीदवार सब्यासाची दत्ता ने आरोप लगाया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बल के पहुंचने से पहले तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने जमकर हंगामा और पथराव किया।

कल्याणी में भाजपा नेता ने कहा कि उनके घर पर बम से हमला किया गया। दक्षिण वर्द्धमान में भाजपा के एक पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट भी की गई। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की 1071 कंपनियों के अलावा 15 हजार 790 राज्य पुलिस के अधिकारी भी ड्यूटी में तैनात किया था।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बंगाल चुनाव : जय श्रीराम नारे के चक्रव्यूह में ममता को फिर उलझा रही भाजपा

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ममता को प्रचार से रोकने पर भड़के राउत, कहा- BJP के इशारे पर काम कर रही EC
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 3 =