Rain Alert in Bengal

#Bengal : लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेन और विमान सेवा हुई बाधित

Kolkata : लगातार बारिश से महानगर और आसपास के जिलों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तथा ट्रेन और विमान सेवायें भी बाधित हो रही है। कई इलाकों में जल जमाव से बाढ़ का खतरा बढ़ने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों सहित कोलकाता में रविवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से अधिकतर इलाके जलमग्न हो गए हैं। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों सहित कोलकाता में रविवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से अधिकतर इलाके जलमग्न हो गए हैं। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ट्रेन की पटरियों और हवाई अड्डे के रनवे पर भी जल जमा हो गया है, जिससे उड़ान सेवा और ट्रेन सेवा बाधित हुई है। इसके साथ ही पूर्व मेदिनीपुर के घाटाल सहित कई जिलों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

सोमवार को भी सुबह से ही राजधानी कोलकाता में भारी बारिश हो रही है जिसके कारण परेशानियां और अधिक बढ़ गई हैं। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि सोमवार भोर 3:00 बजे तक 117.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो बहुत अधिक है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल सरकार के विभिन्न विभागों में सुधार की जरूरत: अभिषेक बनर्जी

अभी भी लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण कोलकाता के बड़ाबाजार, सेंट्रल एवेन्यू, खिदिरपुर, कांकुड़गाछी, फूल बागान, दमदम आदि की सड़कें घुटनों भर पानी में डूब गई हैं। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से थम सी गई है और लोग नियमित कार्य के लिए भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि इलाके में भी लगातार बारिश हो रही है।

जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। इधर लगातार बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से सोमवार के दमदम हवाई अड्डे पर पानी भर गया है। एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार से लेकर रनवे पर पानी जमा हुआ है जिसके कारण विमानों की उड़ान प्रभावित हुई है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया है कि एयरपोर्ट पर पानी भर जाने की वजह से सुबह के समय दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, भुनेश्वर समेत अन्य शहरों के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को फिलहाल रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  जंगल महल में शांतिपूर्वक मनी रामनवमी

इसके अलावा लगातार हो रही बारिश की वजह से एयर ट्रेफिक कंट्रोल में भी दिक्कतें आ रही हैं जिसके कारण फिलहाल हवाई उड़ानों को सीमित रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम तक हालात सामान्य होने वाले नहीं है क्योंकि लगातार बारिश हो रही है और एयरपोर्ट पर पानी बढ़ता है जा रहा है। जल निकासी व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो रही जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *