कोलकाता, 5 फरवरी 2026: पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में सबसे बड़ा ऐलान ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को लेकर हुआ है।
राज्य की 2.42 करोड़ महिलाओं के लिए मासिक सहायता राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ी हुई राशि फरवरी 2026 से ही लागू हो जाएगी।
जानकारों का मानना है कि यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। महिलाओं को लुभाने की होड़ में बंगाल सरकार ने एक बार फिर बड़ा दांव खेला है।

लक्ष्मी भंडार योजना में बदलाव
- वर्तमान में: सामान्य वर्ग को 1000 रुपये, एससी-एसटी वर्ग को 1200 रुपये
- नई घोषणा: दोनों वर्गों में 500 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी
- कुल लाभार्थी: 2.42 करोड़ महिलाएं
- लागू तिथि: फरवरी 2026 से
अन्य बड़ी घोषणाएं
- गिग वर्कर्स के लिए राहत – जोमैटो, स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले गिग वर्कर्स को ‘स्वास्थ्य साथी’ जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा।
- आंगनवाड़ी वर्कर्स और सहायिकाओं का मानदेय – अप्रैल 2026 से 1000 रुपये की वृद्धि।
- युवाओं के लिए नई योजना – बेरोजगारी दूर करने के लिए 1500 रुपये प्रति माह का भत्ता।
महिलाओं को लुभाने की मची होड़
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाओं के भारी मतदान ने एनडीए की जीत तय की थी। इसी पैटर्न को देखते हुए बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
- महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के तहत 2.5 करोड़ महिलाओं को दिसंबर और जनवरी की किस्त एक साथ दी।
- तमिलनाडु की डीएमके सरकार ने ‘कलैग्नार मगलिर उरीमई थिट्टम’ योजना का दायरा बढ़ाया।
सभी पार्टियां जानती हैं कि महिलाओं का वोट जीत की गारंटी है। आपके हिसाब से लक्ष्मी भंडार में 500 रुपये बढ़ोतरी कितना असर डालेगी? कमेंट में बताइए! 💰🗳️
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



