Bengal Board 12th class results declared, 90.79 percent students passed

बंगाल बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम जारी, 90.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

कोलकाता, (Kolkata) : पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने आज यानी 7 मई 2025 को कक्षा 12वीं या हायर सेकेंडरी (HS) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

परिणाम तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया है। परीक्षा में कुल 90.79 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है।

जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी दोपहर 2 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। छात्र-छात्राएं 8 मई को अपने स्कूलों से अपनी ग्रेड रिपोर्ट और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

डब्ल्यूबीसीएसई कक्षा 12वीं के परिणामों के अनुसार, लड़कों ने परीक्षा में लड़कियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में 92.03 प्रतिशत छात्र पास हुए जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर उच्च माध्यमिक परिणाम 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थी उपयोग करना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा।
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले ले।
यह भी पढ़ें:  कोलकाता पुस्तक मेला 28 फरवरी से, लता सहित विशिष्ट हस्तियों की याद में बनेगा खास पवेलियन

पूर्व मेदिनीपुर ने 95.74 प्रतिशत का उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किया है, जो पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक परिणाम 2025 में अग्रणी जिला बनकर उभरा है। इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 18 मार्च 2025 के बीच पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। आठ लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। इन 8 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता : बड़ाबाजार के मकान में लगी आग, वृद्ध जख्मी
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  नववर्ष पर काशीपुर उद्यानबाटी में कल्पतरु उत्सव की धूम
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *