#Bengal BJP :  दिलीप घोष के बाद कौन बनेगा बंगाल भाजपा अध्यक्ष?

Kolkata Desk : बंगाल में दिलीप घोष के बाद कौन बनेगा भाजपा अध्यक्ष? संघ की बैठक में उत्तर बंगाल के दो नेताओं और सांसद के नाम सामने आए हैं। दिलीप घोष का कार्यकाल खत्म होने से पहले कई नामों को लेकर चर्चा चल रही हैं इस पर इस बार भी संघ ने हस्तक्षेप किया है। दिलीप घोष का उत्तराधिकारी कौन होगा? इस पर संघ के अंदर भी चर्चाएं शुरू हो गईं है। आरएसएस के सह-अध्यक्ष वी भागइया ने बंगाल के प्रचारकों के साथ एक बैठक की है। यह बैठक 16 और 17 अगस्त को कोलकाता के केशव भवन में हुई थी।

सूत्रों से पता चला है कि वहां प्रदेश भाजपा के नेतृत्व पर भी चर्चा हुई थी। आरएसएस नेतृत्व अपने प्रचारकों के विचार भी जानना चाहा था। जब से देवश्री चौधरी को केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से हटाया गया है, तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आरएसएस के लिए घर की लड़की रायगंज से सांसद हैं। अगर उत्तर बंगाल से किसी को जिम्मेदारी दी जाती है, तो यह भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से सकारात्मक होगा।

स्वाभाविक रूप से बैठक में उनके नाम पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि उत्तर बंगाल के एक और नेता का नाम भी चर्चा में है। वह इंग्लिश बाजार के विधायक श्रीरूपा मित्रा हैं। वहीं कुछ लोगों ने अनिर्बान गंगोपाध्याय को भी बैठक में मध्यम वर्ग का चेहरा बताया। दिल्ली में भी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिलीप घोष से जानना चाहा था कि, आपकी जगह कौन बैठ सकता है? तब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार का जिक्र किया था। सुकांत के नाम पर आरएसएस के अंदर भी जोरदार चर्चा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *