बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दक्षिण दिनाजपुर जिले के बलूरघाट से निर्वाचित लोकसभा सदस्य को शनिवार से हल्का बुखार था। इसके बाद उनका पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, उसके बाद सीबीएनएएटी टेस्ट किया गया। दोनों टेस्ट में वह कोरोना संक्रमित पाए गए।

उन्हें शहर के ढाकुरिया इलाके में स्थित आमरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया, ”सुकांत मजूमदार स्वस्थ हैं, उन्हें बस हल्की खांसी और बुखार है।’’ प्रवक्ता ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यालय ने मजूमदार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा नेता के साथ फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *