Bengal: 12-armed statue of Lord Vishnu found during mining

बंगाल : खनन के दौरान मिली भगवान विष्णु की 12 हाथ वाली प्रतिमा

खड़गपुर ब्यूरो : पश्चिम बंगाल के बाँकुड़ा में भगवान विष्णु की एक मूर्ति मिली है। यह मूर्ति यहाँ द्वारकेश्वर नदी से बरामद हुई है। भगवान विष्णु की यह मूर्ति करीब 3 फीट की है। इस मूर्ति में भगवान विष्णु का 12 भुजाओं वाला रूप है। पुरातत्वविदों ने कहा है कि यह भगवान विष्णु का लोकेश्वर रूप है।

यहाँ कई बार जैन तीर्थंकरों की मूर्तियाँ भी मिल चुकी हैं। बाँकुड़ा की द्वारकेश्वर और कांगसावाती नदी की सभ्यता काफी प्राचीन बताई जाती है। वहीं इस बार नदी से रेत निकालते समय भगवान विष्णु की यह मूर्ति प्राप्त हुई है।

यह मूर्ति एकदम सही अवस्था में है, इसमें कोई भी टूट-फूट नहीं हुई है। लोगों ने कहा है कि इस इस्लामी आक्रान्ताओं से बचाने के लिए नदी में रखा गया होगा।

पुरातत्वविद सुकुमार बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह मूर्ति असाधारण होने के साथ-साथ शिल्पकला का बेहतरीन उदाहरण भी है।

उनका कहना है कि अखंड अवस्था में मिली यह प्रतिमा ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यधिक मूल्यवान भी है। बताया गया है कि स्थानीय हिंदुओं ने भगवान विष्णु की मूर्ति को मंदिर में स्थापित भी कर दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =