IMG 20250906 WA0027

बेलियाबेड़ा : जंगल महल में मोबाइल लाइब्रेरी का उद्घाटन

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। जंगल महल अंतर्गत झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर -2 ब्लॉक के बेलियाबेड़ा केसीएम हाई स्कूल के सहायक प्रधानाध्यापक और “शिक्षारत्न” पुरस्कार से सम्मानित सुब्रत महापात्र ने विशेष पहल की शुरुआत की। समारोह पूर्वक ‘शिक्षामित्र भ्राम्यमान ग्रंथागार’ की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में झाड़ग्राम जिला परिषद की सभाधिपति चिन्मयी मरांडी ने फीता काटकर इस इस चलायमान ग्रंथागार का उद्घाटन किया।

समारोह में डॉ. मध्यपू दास, बीडीओ नीलोत्पल चक्रवर्ती, जिला परिषद के शिक्षा कर्माध्यक्ष सुमन साहू और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह भ्राम्यमान ग्रंथागार सप्ताह में कम से कम दो दिन विभिन्न गांवों में जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पुस्तकालय की सुविधा प्रदान करना है।

ताकि वे अपनी अवकाश के समय में पुस्तकें पढ़ सकें और छात्र-छात्राएं मोबाइल से दूर होकर पुस्तकों के प्रति अधिक रुचि ले सकें। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की प्रशंसा की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =