IMG 20251218 WA0009

बेलदा कॉलेज की पहल से विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप को अनिवार्य किया गया है। इसी अनिवार्यता के अंतर्गत पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के बेलदा कॉलेज ने छात्रों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। दस दिनों के प्रशिक्षण के बाद आज विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रदर्शनी आयोजित की गई।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर दस दिनों के प्रशिक्षण में सीखे गए विद्यार्थियों के विभिन्न कार्यों से सुसज्जित नजर आया। साथ ही, छात्रों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री की भी व्यवस्था की गई थी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, मुख्य रूप से तृतीय सेमेस्टर के सात सौ से अधिक विद्यार्थियों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया। प्रशिक्षण की कुल अवधि 120 घंटे निर्धारित थी।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष, स्थानीय विधायक सूर्यकांत आट्ट, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर हाजरा, शोधार्थी प्रबंध समिति के सदस्य बिजन षाड़ंगी, राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक तुहिन दास, बेलदा महकमा पुलिस अधिकारी रिपन बाउल, बेलदा थाना प्रभारी (ओसी) प्रणब सेनापति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोलकाता स्थित एक पेशेवर संस्था ‘डेटा-बिट्स-टेक्नोलोजिया’ ने सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण के विषयों में सौंदर्य प्रसाधन प्रशिक्षण, हस्तशिल्प, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, फिजियोथेरेपी, फूड प्रोसेसिंग के अंतर्गत केक व चॉकलेट निर्माण, तथा कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण सहित कई अन्य विषय शामिल थे। कुल मिलाकर 16 प्रकार के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − thirteen =