पंचायत चुनाव से पहले भाजपा का तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका

मालदा। पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने सत्ताधारी तृणमूल को तगड़ा झटका दिया है। गजोल प्रखंड के पंडुवा ग्राम पंचायत के कुरुलिया गांव में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। ज्वाइनिंग कार्यक्रम बुधवार रात कुरुलिया गांव में स्थानीय भाजपा नेता देवराज साहा और गजोल के भाजपा विधायक चिन्मय देब बर्मन की मौजूदगी में हुआ। वहां कुरुलिया गांव के 24 परिवारों के करीब 100 लोग तृणमूल छोड़कर भाजपा मंडल अध्यक्ष बंकिम सरकार का हाथ थाम कर भाजपा में शामिल हो गए।

गाजोल विधानसभा विधायक चिन्मय देव बर्मन ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों के तृणमूल बूथ अध्यक्षों सहित 24 परिवार तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। सत्ता पक्ष के तरह-तरह के भ्रष्टाचारों और करोड़ों रुपए की वसूली को देखकर आज लोग आक्रोशित हैं। नतीजतन तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस दिन तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों को पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर बाहरी लोगों को लाकर तृणमूल कार्यकर्ताओं से मारपीट करने के खिलाफ प्रदर्शन

मालदा। तृणमूल कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। 14 मार्च को मालदा डीआरएम भवन में धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा व तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी थी। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। भाजपा के 21 नंबर वार्ड पार्षद व तृणमूल के 26 नंबर वार्ड पार्षद व कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी। भाजपा पार्षद पर बाहरी भाजपा कार्यकर्ताओं को लाने का आरोप लगाया गया था।

हालांकि, वह इस झड़प में घायल हुए व मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हो गये। भाजपा कार्यकर्ताओं पर बाहरी लोगों को लाकर तृणमूल कार्यकर्ताओं से मारपीट करने के खिलाफ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और मालदा शहर के पानी मोड़ से विरोध रैली शुरू किया गया। रैली में वार्ड नंबर 22 के पार्षद दुलाल सरकार, वार्ड नंबर 26 के पार्षद गौतम दास व तृणमूल मजदूर संगठन इंटक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *