'Bee Goss' is an example of environmental responsibility: Ajay Devgn

पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है ‘बी गॉस’ : अजय देवगन

मुंबई (अनिल बेदाग): भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अग्रणी बनने की दिशा में अग्रसर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड  बी गॉस ने आज मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है।

यह साझेदारी कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि यह टिकाऊ, भरोसेमंद और स्मार्ट मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 बी गॉस, जो कि आर आर ग्लोबल ग्रुप के प्रमोटर्स द्वारा स्थापित किया गया है, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ ब्रांड है। कंपनी का उद्देश्य भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त, विश्वसनीय और तकनीकी रूप से उन्नत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर तैयार करना है।

इस अवसर पर अजय देवगन ने कहा, “ बी गॉस एक भारतीय ब्रांड है जो वैश्विक स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर केंद्रित है। मैंने इसके साथ इसलिए जुड़ाव महसूस किया क्योंकि यह ब्रांड क्वालिटी और इनोवेशन के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है।

नया मॉडल आर यू वी 350 कंपनी की इस प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।”

बी गॉस के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हेमंत काबरा ने कहा, “ बी गॉस में हमारा लक्ष्य भारतीय उपभोक्ताओं को व्यावहारिक और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान प्रदान करना है। अजय देवगन की मजबूत और विश्वसनीय छवि हमारे ब्रांड मूल्यों से मेल खाती है।

हमें विश्वास है कि उनके साथ यह साझेदारी देशभर में हमारी पहुंच को और मजबूत करेगी।”

बी गॉस अगले एक वर्ष में इलेक्ट्रिक साइकिल और दो नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिससे यह ईवी टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे विविध रेंज वाली कंपनी बन जाएगी। इसके साथ ही कंपनी देशभर में अपने डीलरशिप नेटवर्क को भी मजबूत करने पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:  रिजर्व बैंक ने 2019-20 में 2,000 के नए नोट नहीं छापे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  'सोशल एंटरप्रेन्‍योर ऑफ द ईयर' इंडिया अवॉर्ड 2020 के लिए चार बेहतरीन सोशल इनोवेटर्स के बीच प्रतिस्पर्धा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 15 =