Salman Khan's 'Battle of Galwan' teaser wins hearts.

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर ने जीता दिल

अनिल बेदाग, मुंबई | 28 दिसंबर 2025: सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज़ हुआ ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। यह टीजर किसी सामान्य फिल्म प्रोमो से कहीं ज्यादा है – यह भारतीय सेना के जवानों के अदम्य साहस, बलिदान और शांति के लिए की गई लड़ाई का भावनात्मक सलाम है।

टीजर में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के रूप में अपने सबसे गंभीर और प्रभावशाली अवतार में नजर आते हैं।

उनका लुक सादगी से भरा है, लेकिन आंखों में दबी जज़्बे की गहराई और चेहरे पर अनुशासन हर फ्रेम में साफ झलकता है। आखिरी शॉट में उनकी सीधी, स्थिर और शांत नजर दर्शकों से जैसे सीधा संवाद करती है – बिना एक शब्द बोले बहुत कुछ कह जाती है।

टीजर की खासियतें

  • कोई भव्य एक्शन या शोरगुल नहीं – बल्कि बर्फीली ऊंचाइयों पर लड़ी जाने वाली जंग की सच्चाई और खामोशी की ताकत।
  • स्टेबिन बेन की गहरी, प्रभावशाली आवाज़ हर सीन को और भावुक बनाती है।
  • हिमेश रेशमिया का बैकग्राउंड स्कोर दिल की धड़कनों को तेज कर देता है, बिना कहानी की गंभीरता को कम किए।
  • यह टीजर सिर्फ युद्ध की नहीं, बल्कि उस कीमत का भी एहसास कराता है, जो हर जवान रोज़ चुकाता है – और अंत में शांति ही असली जीत है।

फिल्म की झलकियां फिल्म अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित है और सलमा खान के बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस की गई है। इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं, जो एक मजबूत महिला किरदार निभा रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 9 =