तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। समय बीतता गया, जिम्मेदारियां बदलती रहीं और साथी अलग-अलग मंडलों में अपनी सेवा यात्रा पूरी करते रहे। लेकिन 89वें बैच की दोस्ती और अपनापन वर्षों की दूरी भी कम नहीं कर सकी। इसी आत्मीयता का गवाह बना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के वर्ष 1995 के 89वें बैच का पुनर्मिलन समारोह।
लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस विशेष मिलन समारोह में विभिन्न मंडलों से करीब 100 आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों ने हिस्सा लिया। 32 वर्षों बाद जब पुराने साथी आमने-सामने हुए तो बीते सेवाकाल की यादें मानो फिर जीवंत हो उठीं। किसी के चेहरे पर पुरानी शरारतें लौट आईं तो कोई साथ बिताए दिनों को याद कर भावुक नजर आया।
समारोह में मनोज कुमार सिंह और बी. चौहान सहित 89वें बैच के अनेक साथी उपस्थित रहे। वहीं अभिषेक अग्रवाल, टिंकू यादव, अश्वनी सिंह तथा पिनाकी चटर्जी प्रमुख अतिथियों के रूप में मौजूद रहे।
मिलन समारोह के दौरान साथियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव और पुरानी स्मृतियां साझा कीं। अलग-अलग मंडलों में वर्षों तक सेवा देने के बाद एक ही मंच पर जुटे करीब 100 साथियों की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया।
यह केवल एक औपचारिक मिलन नहीं था, बल्कि समय की दूरी पर रिश्तों की जीत का अवसर था। वर्षों बाद मिले इन साथियों ने पुराने संबंधों को फिर से महसूस किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने की इच्छा जताई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

