Images 2021 02 13T221234.335

बसंत पंचमी (Basant Panchami), जानिए इस दिन क्यों पहनते हैं बसंती रंग के वस्त्र और क्या है इसका महत्व?

बसंत ऋतु में प्रकृति पीली चुनरी ओढ़े प्रतीत होती है। सूरज की पीली किरणों के कारण क्षितिज तक पीला रंग फैल जाता है। खेतों में सरसों के फूल इतराते नजर आते हैं। प्रकृति का यह पीलापन चेतना की ओर लौटने का संकेत है। बसंत पंचमी के दिन बासंती परिधान धारण करने की परंपरा है। पीले कपडे पहनना एक तरह से प्रकृति के साथ एकाकार हो जाने का प्रतीक है, अर्थात हम प्रकृति से अलग नहीं है। आध्यात्म की दृष्टि से पीला रंग प्राथमिकता को दर्शाता है। माना जाता है कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति के समय तीन रंग के प्रकाश लाल, पीले और नीले की आभा थी। इनमें से पीली आभा सबसे पहले दिखी। इसीलिए बसंत पंचमी को पीले कपड़े पहनने की परंपरा है। इससे सुखद अनुभूति की प्राप्ति होती है। पीला रंग नवीनता और सकारात्मकता लाने के साथ ही जड़ता को दूर करता है। इसलिए पीला रंग बसंत का अभीष्ट है। इसके अतिरिक्त पीला रंग हमारे स्नायु तंत्र को संतुलित और मस्तिष्क को सक्रिय रखता है।

यह भी पढ़ें:  सर्वपितृ अमावस्या पर कौन, किसका कर सकता है श्राद्ध

पीले रंग से आपको स्फूर्ति मिलेगी : चिकित्सा विज्ञान के अनुसार रंगों का हर किसी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सबसे पहला प्रभाव पड़ता है। अगर आप किसी तनाव भरे माहौल से निकल कर आ रहे हैं तो पीले रंग से आपको स्फूर्ति मिलेगी। पीला रंग जोश, ऊर्जा एवं उत्साह का प्रतीक माना जाता है। रंग चिकित्सा के अनुसार कार्य स्थल पर पीले फूलों वाले पौधे रखने चाहिए। घरों की रसोई में भी पीले रंग का प्रयोग किया जाता है। यह मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ ही स्वाद व सुगंध का भी प्रतीक है। पीले रंग के उपयोग से रक्त में लाल और श्वेत कणिकाओं के विकास के साथ ही रक्त संचार भी बढ़ता है। हल्दी को इसीलिए विशेष शुभ माना जाता है।

भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि ऋतुओं में मैं बसंत हूं। श्रीकृष्ण का यह कथन माघ शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि से प्रारंभ होने वाले बसंत ऋतु के महत्व का बोध कराता है। यदि बसंत ऋतु न होती तो पीला रंग न होता। हर्ष और उल्लास न होता। प्रेम भी तो पीत रंग से अनुप्राणित होकर ही अंकुरित होता है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  शाकम्भरी पूर्णिमा व्रत आज, जाने सबकुछ पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  पद्मिनी या कमला एकादशी
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *