Images 2021 02 16T092518.971

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी को क्यों करते हैं सरस्वती पूजा? जानें पूजा में कौनसी मिठाई करें इस्तेमाल

देशभर में इस साल 16 फरवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी. इस दिन हम मां सरस्वती की पूजा करते हैं. मां सरस्वती को ज्ञान की देवी के रूप में पूजा जाता है. मान्यता है कि मां सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान का विस्तार होता है. साथ ही साथ उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. मान्यता है कि माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती ब्रह्माजी के मुख से प्रकट हुईं थी और इसीलिए इस तिथि को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. ज्ञान की देवी होने और इस तिथि को प्रकट होने की वजह से मां सरस्वती की पूजा की जाती है.

इस दिन के लिए पीले रंग का विशेष महत्व माना गया है. वसंत पंचमी के दिन पीले फूल, पीले मिष्ठान अर्पित करना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है. इस दिन पीले वस्त्र पहनने और भेंट करने चाहिए. इस दिन लोग सुबह उठाकर स्नान करते हैं. इसके बाद शिक्षा से जुड़ी चीजों की पूजा करते हैं. इस दिन जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है. साथ ही साथ मां सरस्वती की आरती की जाती है.

यह भी पढ़ें:  जानिए बसंत पंचमी में पूजा करने की विधि और शुभ मुहूर्त पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

वसंत पंचमी शुभ मुहूर्त : पंचांग के अनुसार वसंत पंचमी शुभ मुहूर्त निकाला जाता है. इस बार 16 फरवरी को सुबह 03 बजकर 36 मिनट पर पंचमी तिथि आरंभ होगी और इसका समापन 17 फरवरी को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर होगा.

वसंत पंचमी के दिन लगाएं भोग : इस दिन के लिए पीले रंग का विशेष महत्व माना गया है. वसंत पंचमी के दिन पीले फूल, पीले मिष्ठान अर्पित करना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है. इस दिन पीले वस्त्र पहनने और भेंट करने चाहिए.

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  हावड़ा : गैलेक्सी क्लासेस में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन संपन्न
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  शनि प्रदोष व्रत आज
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *