बरेली। शुभम साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ने शुभम की जयंती पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन मेयर कार्यालय के सभागार में उस्ताद शायर विनय सागर जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ धीर रहे तथा विशिष्ट अतिथि रहे अकीमउद्दीन बिजनौर व रईस अहमद राज नगीनवी। संचालन शायर गजलराज ने किया। माँ शारदे की वंदना संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने की।
इस अवसर पर दूसरी वार्षिक स्मारिका का विमोचन किया गया। विमोचन के उपरांत पत्रिका सभागार में सभी को वितरित की गई।
इस अवसर पर सम्मानित हुए ऋषि कुमार शर्मा (दिल्ली), साहित्य चंचल (नोएडा), दीप्ति सक्सेना (बदायूं), सीए शरद मिश्रा (बरेली), अकीमउद्दीन (बिजनौर), रईस अहमद राज नगीनवी, शिव कुमार आकाश ‘हलचल’ (रायबरेली)
कमलेश शुक्ला (लखीमपुर खीरी), भगवती प्रसाद वर्मा (शाहजहांपुर), चंदन सिंह वोरा (हल्द्वानी)। कुछ कवि शायर जो बाहर से आने वाले आमंत्रित थे किसी कारण से आ नहीं पाए।
कार्यक्रम में सरफराज हुसैन फराज (पीपलसाना), इंजी. फरीद आलम कादरी (मुरादाबाद) के अतिरिक्त बरेली के बहुत से कवि, कवयित्री व शायरों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था के उपाध्यक्ष दीपक मुखर्जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

