IMG 20260406 WA0017

बरेली : कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

बरेली। संस्था अखिल भारतीय काव्यधारा रामपुर ने बरेली में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन ख़ुशहाली सभागार में किया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र कमल आनंद ने की। मुख्यातिथि रहे मशहूर शायर विनय सागर जायसवाल बरेली।

विशिष्ट अतिथि के रूप में निरुपमा अग्रवाल, सत्यवती सिंह सत्या, डॉ. मिथिलेश राकेश, दीपक मुखर्जी, राम कुमार कोली (सभी बरेली) मनीषा काव्य माला, सांत्वना गौड़ (दोनों) दिल्ली।

संचालन मशहूर संचालक व शायर गजलराज ने किया। माँ शारदे की वंदना शिव कुमार चंदन ( रामपुर) ने की। कार्यक्रम संयोजक रहे कवि एस.के. कपूर श्रीहंस।

इस अवसर पर मशहूर शायर विनय सागर जायसवाल गजलराज, निरुपमा अग्रवाल, सत्यवती सिंह सत्या, डॉ. मिथिलेश राकेश, दीपक मुखर्जी, राम कुमार कोली, निमिषा काव्यमाल (दिल्ली), सांत्वना गौड़ (दिल्ली), राम रतन यादव (खटीमा), शालिनी शर्मा मुक्ता, रामधनी निर्मल , तथा डॉ. विनोद पागरानी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जितेंद्र कमल आनंद द्वारा संपादित दो काव्य संकलनों का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:  शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव व जिलाधिकारी ने किया सीतापुर का दौरा

कार्यक्रम में उपर्युक्त कवियों के अतिरिक्त रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, उमेश पाठक (सोरों), ठा. रामप्रकाश सिंह ओज, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, डॉ. राजेश शर्मा, नीतू गोयल, प्रकाश निर्मल, हिमांशु गौड़ (दिल्ली)

डी.पी. शर्मा निराला, रीतेश साहनी, शायर राजकुमार अग्रवाल राज, रमेश रंजन, सहित लगभग तीस कवि शायरों ने विभिन्न रसो की रचनाओं से सभागार में उपस्थित सभी श्रोताओं को आनंदित कर दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *