IMG 20260717 WA0005

बरेली : कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न

बरेली। शुभम साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ने कवि सम्मेलन का आयोजन मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में खुशहाली सभागार में किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि रहे गोला गोकर्णनाथ से पधारे कवि भगवती प्रसाद मिश्र बेधड़क।

विशिष्ट अतिथि रहे राजेश गौड़, रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष तथा प्रख्यात गीतकार कमल सक्सेना तथा समाज सेवी सुरेंद्र अग्रवाल लाला। कवि सम्मेलन का बेहतरीन संचालन किया संस्था सचिव मशहूर शायर राज शुक्ल गजलराज ने। माँ शारदे की वंदना संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या जी ने की।

इस अवसर पर कवि, शायरों और कवयित्रियों ने विभिन्न रसो की कविताओं, गजलों से समां बांधा, उनमें प्रमुख रहे अवजीत अवि, एस.के. कपूर, श्रीहंस जी, हास्य कवि उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, नीतू गोयल, विनीता सिंह सिसोदिया, डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता, राम कुमार कोली, शायर अम्न बरेलवी, अली कामरान, डी.पी. शर्मा निराला, रितेश साहनी आदि।

इस अवसर पर ग्वालियर की कवयित्री अमिता गुप्ता एवं उनके पति स्मृति शेष राम नरेश गुप्ता सावन के गजल संग्रहों का विमोचन किया गया। यह दोनों पति-पत्नी मशहूर शायर विनय सागर जायसवाल के शिष्य हैं।

यह भी पढ़ें:  गतिशक्ति योजना के साथ अगले 25 वर्षों के लिए रखी जा रही भारत की नींव : प्रधानमंत्री मोदी

यह दोनों पति-पत्नी विनय सागर जायसवाल बरेली से अपनी गजलों की इस्लाह (मार्गदर्शन) लेते हैं। इन दोनों गजल संग्रहों का प्रकाशन साहित्य त्रिवेणी पत्रिका के संपादक डॉ. कुँअर वीर सिंह मार्तंड तथा गजेंद्र सिंह नहाटा दोनों कोलकाता निवासी के सहयोग से संपन्न हुआ।IMG 20260717 WA0004

ताज़ा  समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।Blood Donation Camp

राज कुमार गुप्त Avatar

राज कुमार गुप्त पिछले 12+ वर्षों से सब-एडिटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। वे खबरों को सटीक और संतुलित रूप देने में विशेषज्ञ हैं। कोलकाता के स्थानीय मुद्दों पर उनकी गहरी समझ है।

यह भी पढ़ें:  डॉ. मधु आंधीवाल की लघुकथा : पापा की नसीहत
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 3 =