बरेली। शुभम साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर खुशहाली सभागार में कवि सम्मेलन व मुशायरे का मशहूर शायर विनय सागर जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि रहे साहित्यकार हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष व विशिष्ट अतिथि रहे गीतकार कमल सक्सेना व पंजाबी महिला महासभा की अध्यक्ष मनीषा आहूजा। कार्यक्रम का संचालन शायर गजलराज ने किया। माँ शारदे की वंदना कवि राम कुमार कोली ने की।
जश्न-ए-आजादी के तौर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति की रचनाओं से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों की यादों को ताजा कर दिया।

काव्य पाठ करने वाले अन्य लोगों में विशेष रहें- ठाकुर रामप्रकाश सिंह ओज, दीपक मुखर्जी, अवजीत अवि, बिंदु सक्सेना, सुचित्रा दे, नीतू गोयल, डॉ. राजेश शर्मा ककरेली, उमेश त्रिगुणायत, भारतेन्दु सिंह, राम कुमार अफरोज, रीतेश साहनी, अधिवक्ता नरेन्द्र पाल सिंह, मनोज सक्सेना, राज कुमार अग्रवाल, गीतकार कमल श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता आदि।
श्रोताओं में विशेष कर मुकेश आहूजा, नरेश चन्द्र, समाजसेवी शमशुल हसन, आर्यन सिंह, राकेश मौर्य आदि ने सभी कवियों, शायरों की कविताओं का भरपूर आनंद लेते हुए ख़ूब हौसला अफजाई की। अंत में संस्था उपाध्यक्ष दीपक मुखर्जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



