बप्पी लाहिरी का निधन, डिस्को बीट्स के सरताज संगीतकार ने 69 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोज़र बप्पी लाहिरी का मंगलवार की रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। प्यार से बप्पी दा नाम से जाने जाने वाले संगीतकार 69 वर्ष के थे. वो जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे। क्रिटी केयर अस्पताल के डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया कि बप्पी दा पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे. उनके फेफड़ों में खराबी आ गई थी। डॉक्टर ने बताया कि ’18 दिन आईसीयू में रहने के बाद जब सब पैरामीटर नॉर्मल हो गए तब सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई. उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन रात 11 बजे के करीब उनका निधन हो गया। डॉक्टर ने बताया कि बप्पी दा को कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। मंगलवार की रात को उनका निधन से हो गया।

बप्पी लाहिड़ी, जिन्हें व्यापक रूप से भारत में “डिस्को किंग” के रूप में जाना जाता है, का जन्म 1952 में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत में एक समृद्ध परंपरा वाले परिवार में हुआ था। उन्होंने 19 साल की छोटी उम्र में एक संगीत निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनके पिता, अपरेश लाहिड़ी एक प्रसिद्ध बंगाली गायक थे और उनकी मां, बंसारी लाहिड़ी एक संगीतकार और एक गायिका थीं, जो शास्त्रीय संगीत और श्यामा संगीत में पारंगत थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बप्पी दा को अपनी श्रद्धांजल‍ि दी है। ‘श्री बप्पी लाह‍िड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था। विभ‍िन्न भावनाओं को जाह‍िर करने वाला था। कई पीढ़‍ियों के लोग उनके संगीत से खुद को जुड़ा महसूस कर सकते हैं। उनके खुशम‍िजाज स्वभाव सभी को याद रहेगा. उनके निधन से दुखी हूं। उनके पर‍िवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांत‍ि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *