तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम बंगाल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत वीएलई (डाटा एंट्री ऑपरेटर) कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर भाजपा के बांकुड़ा जिला के पूर्व महासचिव जीवन चक्रवर्ती के आवास पहुंचकर उन्हें मानपत्र सौंपा।
जीवन चक्रवर्ती ने बताया कि पंचायत कर्मचारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर मानपत्र उनके हाथों सौंपा। उन्होंने कहा कि वह पहले ही इस विषय में पंचायत मंत्री को अवगत करा चुके हैं और कर्मचारियों की मांग को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
वीएलई कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्ष 2008 से राज्य की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संविदा के आधार पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे हैं। लगभग 18 वर्षों की निरंतर सेवा के बावजूद उनकी नौकरी नियमित नहीं की गई है।
उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर वीएलई (डाटा एंट्री ऑपरेटर) के पद पर स्थायी किया जाए, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।
कर्मचारियों द्वारा तैयार किए गए मानपत्र में उनकी समस्याओं और सेवा के स्थायीकरण की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का अनुरोध किया गया है।
जीवन चक्रवर्ती ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की ओर से प्राप्त मानपत्र को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वीएलई कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

