A panchayat member of Trinamool Congress murdered in Bengal

बंगाल : सड़क हादसे में पूर्व रेलकर्मी की मौत

बांकुड़ा | 14 नवंबर 2025 : बांकुड़ा जिले के रायपुर-हलुदकानाली राज्य सड़क पर गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में 64 वर्षीय पूर्व रेलकर्मी आदित्य महतो की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार रमेश महतो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

📍 हादसे का विवरण

  • मृतक: आदित्य महतो, निवासी पुरानडिही
  • घायल: रमेश महतो, निवासी मदनडिही
  • स्थान: पीड़रा गांव, रायपुर-हलुदकानाली राज्य सड़क

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आदित्य महतो गुरुवार रात पैदल घर लौट रहे थे। उसी समय मदनडिही निवासी रमेेश महतो बाइक से रायपुर की ओर जा रहे थे। रायपुर के पीड़रा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर आदित्य को टक्कर मार दी।

🏥 अस्पताल और पुलिस कार्रवाई

  • स्थानीय लोगों ने दोनों को खंतऱा महकमा अस्पताल पहुंचाया
  • चिकित्सकों ने आदित्य महतो को मृत घोषित किया
  • रमेश महतो को प्राथमिक उपचार के बाद बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को खंतऱा महकमा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आदित्य महतो को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेेश महतो के सिर व चेहरे पर कई चोटें आई हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − nine =