IMG 20250907 WA0047

बांकुड़ा : सेवानिवृत्त क्लर्क ने शिक्षा के लिए दिया 10 हजार रुपये का दान

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। जंगलमहल अंतर्गत बांकुड़ा जिले के तालडांगरा थाना के हरमासरा गांव के निवासी प्रह्लाद कुमार रॉय ने अपने गांव के एक शिशु शिक्षा संस्थान के विकास के लिए 10 हजार रुपये का आर्थिक अनुदान दिया। राय जो वर्तमान में 80 वर्ष के हैं, ने हरमासरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्लर्क के पद पर लंबे समय तक काम किया और 2001 में सेवानिवृत्त हुए।

उन्होंने हरमासरा रामकृष्ण शिशु शिक्षा निकेतन के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित कार्यक्रम में 10 हजार रुपये का चेक दिया। उन्होंने बताया कि वे बांकुड़ा विश्वप्रेमिक संघ के अध्यक्ष स्वामी प्रशांतानंदजी महाराज की विचारधारा से प्रेरित होकर इस विद्यालय से जुड़े। विद्यालय के विकास में योगदान देने के लिए अपनी पेंशन से 10 हजार रुपये का दान दिया।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना 2004 में हुई थी। विद्यालय के संस्थापक और प्रसिद्ध शिक्षक तारानंद को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विद्यालय के वर्तमान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदर्शन चक्रवर्ती हैं और सचिव हेर्मब नाथ चक्रवर्ती हैं। इस अवसर पर सारेंगा श्रीरामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी के अध्यक्ष स्वामी तद्बोधानंदजी महाराज और अन्य विशिष्ट व्यक्ति समारोह में उपस्थित थे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि यह दान एक प्रेरणादायक उदाहरण है जो समाज में शिक्षा के महत्व को उजागर करता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =