खड़गपुर। श्री कान्यकुब्ज वैश्य नवयुवक संघ (पश्चिम मेदनीपुर जिला समिति) द्वारा आयोजित बंजारी माई की पूजा सम्पन्न हुआ। पूजन सहसंपादक राजेश गुप्ता के हाथों हुआ और साथ ही समाज के विशेष अतिथिगण उपस्थित थे। गुप्ता समाज के अग्रणी रूपचंद गुप्ता, नत्थू गुप्ता, संतोष गुप्ता, गुड़िया गुप्ता और रामगोपाल गुप्ता ने मंच साझा किया।
बंजारी माई पूजा के वर्षो बंद रहने के पश्चात 2020 में जिला की नई समिति के गठन के बाद से ही सामाजिक कार्यों के साथ बंजारी माई की पूजा की भी मांग तेज हुई थी और दुबारा पांचवीं वर्ष यह पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
नवयुवक संघ की ओर से आचार्य राजेश गुप्ता ने मंच संचालित करते हुए कहा की उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता और समस्त गुप्ता समाज के सक्रिय और उत्साहिक प्रयास के बल पर संगठन मजबूत हुआ और आज इतना भव्य पूजन हो पा रहा है।
अतिथियों ने भी मंच से भूरी-भूरी प्रसंशा की। वहीं उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कार्यक्रम के लिए जो समिति बनी है उसके हर एक सदस्य की निष्ठा और सहयोग से ही यह हो पाया है। सबका प्रयास रंग लाया है और संगठन अब सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी हिस्सा ले रही है।
इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो चुका है। चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता भी हो चुकी है। उसमें सर्टिफिकेट और मेडल दिया गया है बच्चों को। होली मिलन कार्यक्रम भी वैदिक रीति से नगर में मनाई जाती है। बंजारी माई की पूजा भी जिले मे बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से जयपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता, सह संपादक राजेश गुप्ता, युवा प्रमुख विकास गुप्ता के साथ ही राजकुमार गुप्ता (नया बाजार) सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, रामनारायण गुप्ता और आदरणीय आचार्य राजेश गुप्ता के सहयोग से ही इस वर्ष जिले में यह कार्यक्रम आयोजित हो पाया है तथा सभी उपस्थित परिवारों का भी धन्यवाद दिया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

