Bangladesh: Jamaat attacked Hindus protesting the arrest of Chinmay Prabhu

बांग्लादेश : चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे लोगों पर जमात ने किया हमला

नई दिल्ली. बांग्लादेश (Bangladesh) के चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम (ISKCON Pundarik Dham) के अध्यक्ष चिन्मय कृष्णन दास (Chinmoy Krishnan Das) की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं. चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज (Hindu Society) के लोग सड़कों पर उतर आए, इस दौरान उन पर BNP और जमात (Jamaat) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया.

इस हमले में 50 हिंदू घायल हो गए. वहीं देर रात हजारों हिंदूओं ने जय सिया राम और हर हर महादेव के जयनारे के साथ मौलवी बाजार में मशाल रैली निकाली.

चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ़्तारी के बाद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने हर जिले में शांतिपूर्ण सभाएं आयोजित कीं. हालांकि इन शांतिपूर्ण सभाओं पर चरमपंथी समूहों द्वारा क्रूर हमले किए गए. इस्लामिक समूहों ने चटगांव में हिंदू समुदाय के सदस्यों पर हमला किया.

ढाका के शाहबाग में एक शांतिपूर्ण सभा के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों और चटगांव विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कुशाल बरन पर हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. चरमपंथी समूहों द्वारा किए गए हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें:  गुजरात : घरों पर पेट्रोल बम फेंक रहे दंगाई, पुलिस नहीं कर रही मदद; लोग पलायन को मजबूर

हमले के वक्त मूकदर्शक बना रहा प्रशासन
बताया जा रहा है कि जब चरमपंथी और कट्टरपंथी शांति प्रदर्शनकर रहे लोगों पर हमला कर रहे थे, तब प्रशासन और पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया. प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना रहा. शाहबाग में प्रदर्शनकारियों पर हमले की तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने की हमले की निंदा
इसी बीच केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने X पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश के सनातनी हिंदू नेता, इस्कॉन मंदिर के भिक्षु और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की आवाज़ चिन्मय प्रभु को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार चिन्मय प्रभु को सोमवार दोपहर ढाका पुलिस ने ढाका एयरपोर्ट से से अरेस्ट और आरोप है कि उन्हें ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जासूसी शाखा में ले जाया गया है.

सुकांत ने कहा कि मैं चिन्मय प्रभु की अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी की निंदा करता हूं, जो बांग्लादेश में सनातनी हिंदू समुदाय के अधिकारों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं, साथ ही मैं विदेशमंत्री जयशंकरजी से आग्रह करता हूं कि कृपया मामले को गंभीरता से लें और तत्काल कदम उठाएं.

यह भी पढ़ें:  गौरव वल्लभ ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

बता दें कि बांग्लादेश पुलिस ने सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को गिरफ्तार किया. पुलिस की जासूसी शाखा के प्रवक्ता रेजाउल करीम ने कहा कि चिन्मय दास को पुलिस के अनुरोध पर हिरासत में लिया गया था. करीम ने कहा कि चिन्मय दास को कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित पुलिस स्टेशन को सौंप दिया जाएगा.

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  चीन ने फिर बदले अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *