तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम बंगाल एमआर डीलर्स एसोसिएशन खड़गपुर अनुमंडल का 17वां अनुमंडल सम्मेलन पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर अनुमंडल के बेलदा के बखराबाद स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। यह सम्मेलन स्वर्गीय अजीत सामंत की स्मृति में उनके नाम पर बने मंच पर आयोजित किया गया।
संतोष चक्रवर्ती, पथिक मल्लिक, विधान मंडल, अमिय माईती, फजलू आलम, सुकुमार राउल, माया बेरा, सुकुमार घोष, रघुनाथ चटर्जी, रंजीत दे, भास्कर दास समेत प्रदेश व जिले के तमाम नेता सम्मलेन में उपस्थित थे। सम्मेलन में संगठन के कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। सम्मेलन में सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
संगठन के खड़गपुर-1 प्रखंड सचिव तारकनाथ घोष ने कहा कि सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि एमआर डीलरों की भी भी कई समस्याएं हैं।
जिनका न्यायोचित निराकरण आवश्यक है। हम जन वितरण प्रणाली में सरकार व प्रशासन के साथ सहयोग करने को तैयार हैं। लेकिन हमारी समस्याओं की ओर सहानुभूति पूर्वक विचार जरूरी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

