कोलकाता हिन्दी न्यूज | 15 सितम्बर 2026: कोलकाता के बागुईहाटी स्थित एक्जीक्यूटिव पैलेस अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन वर्ष 2026 में गणेश चतुर्थी को एक खास कलात्मक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण थीम “परिवर्तन – डबल इंजन सरकार के साथ विकसित बंगाल की ओर” के साथ मना रहा है।
रविवार को इस भव्य मंडप के उद्घाटन अवसर पर दिलीप घोष (माननीय कृषि विपणन राज्य मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार), तरूणज्योति तिवारी (विधायक), जीतेन्द्र कुमार तिवारी (विधायक), अमित अग्रवाल (प्रोड्यूसर) के साथ कई अन्य गणमान्य हस्तियाँ मौजूद रहीं।
आगामी छह दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्ति, कला, सामुदायिक भागीदारी और बदलाव, प्रगति तथा विकसित बंगाल की आकांक्षा पर केंद्रित एक विज़ुअल संदेश का संगम दर्शकों को देखने को मिलेगा।
मुख्य आकर्षण: 11 फीट की गणेश प्रतिमा
इस साल के उत्सव का मुख्य आकर्षण मशहूर कलाकार श्री मिंटू पाल द्वारा तैयार किया गया एक शानदार कलात्मक इंस्टॉलेशन है, जिसमें शाही परिवेश में भगवान गणेश की 11 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा है।
सफेद कुर्ता और नारंगी पगड़ी पहने भगवान गणेश ज्ञान, जिम्मेदारी, दूरदर्शी नेतृत्व और सुशासन का प्रतीक बनकर मंडप में विराजमान हुए हैं।
10×10 फीट की 3डी वॉल
मंडप में बनाई गई 10 फीट × 10 फीट की 3डी वॉल ‘परिवर्तन’ के सफर की झलकियों को दर्शकों के समक्ष पेश कर रही है। यह इंस्टॉलेशन “4 मई से पहले” और “4 मई के बाद” के चुनिंदा मुद्दों और विकास कार्यों की तुलना करता प्रतीत होता है।
“4 मई से पहले” वाले हिस्से में शामिल झलकियां:
- मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान मची अफरातफरी
- आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ‘अभया के लिए न्याय’ को लेकर जारी आंदोलन
- बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने को लेकर सत्ता पक्ष व केंद्र सरकार के बीच खींचतान
- बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी
“4 मई के बाद” वाले हिस्से में:
- नई दिल्ली–न्यू जलपाईगुड़ी के बीच बुलेट ट्रेन का शुरू होना
- औद्योगिक क्रांति और नए उद्योगों की शुरुआत
- बुलडोजर कार्रवाई के जरिए अवैध निर्माणों को गिराना
एसोसिएशन का विजन
इस मौके पर एक्जीक्यूटिव पैलेस अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी अंकित अग्रवाल ने कहा, “हमारी थीम ‘परिवर्तन – डबल इंजन सरकार के साथ विकसित बंगाल की ओर’ के जरिए हमारा मुख्य उद्देश्य चुनौतियों से संभावनाओं तक के सफर को दिखाना है और ऐसे बंगाल की चाहत जाहिर करना है, जो प्रगतिशील, आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित और अवसरों से भरपूर हो।
अपनी कलात्मक प्रस्तुति के जरिए हमने यह दिखाने की कोशिश की है कि विकास कैसे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बदल सकता है—बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर औद्योगिक विकास, रोजगार के अवसर, नियोजित शहरी विकास और मजबूत गवर्नेंस तक।
हमारी 10×10 फीट की 3डी वॉल इस संदेश को और आगे बढ़ाती है। यह उस बंगाल, जिसे हमने अनुभव किया है, और उस बंगाल, जिसे हम देखना चाहते हैं, के बीच एक विजुअल अंतर दिखाती है। हमारे लिए ‘परिवर्तन’ सिर्फ हालात का बदलाव नहीं है, यह दिशा, सोच और संभावनाओं में बदलाव को दर्शाता है।”
उत्सव का कार्यक्रम
गणेश चतुर्थी का जश्न आगामी 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमें त्योहार के दौरान धार्मिक और सामुदायिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। जश्न का समापन अपार्टमेंट के सम्मानीय लोगों के साथ हवन और उसके बाद 18 सितंबर को गणेश विसर्जन के साथ होगा।
इस समारोह में कॉम्प्लेक्स के सदस्यों—संजीव दुदानी (अध्यक्ष), अंकित अग्रवाल (सचिव), एम.पी. अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) के साथ राम अवतार अग्रवाल, मनोज बिनानी, कृष्ण अवतार अग्रवाल, आशीष टेकरीवाल, अरुण कुमार अग्रवाल, अभिषेक जैन, अमित अग्रवाल, अंकित गुप्ता, ललित डागा, अमन अग्रवाल, शैंकी जैन, मिठू चंदा, गौतम बसाक, बिश्वरूप बसु, अनिंद्या बसु आदि सक्रिय रहे।
अपनी ‘परिवर्तन’ थीम के जरिए एक्जीक्यूटिव पैलेस अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन इस साल की गणेश चतुर्थी को न सिर्फ आस्था और एकजुटता का जश्न बनाना चाहता है, बल्कि एक मजबूत, विकसित और समृद्ध बंगाल के लिए समुदाय की चाहत को विज़ुअल रूप में पेश करना भी चाहता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।




