APU Logo

अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी ने की स्नातकोत्तर कार्यक्रम 2022 की घोषणा

कोलकाता : अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, बैंगलोर ने बेंगलुरु स्थित अपने पूर्णकालिक स्नातकोत्तर (फुल- टाईम पोस्ट ग्रेजुएट) कार्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की। कार्यक्रमों है 2-वर्षीय कार्यक्रम (पात्रता: किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री) एमए शिक्षा, एमए विकास,एमए पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस, एमए अर्थशास्त्र 1 वर्षीय कार्यक्रम (पात्रता: कानून में स्नातक की डिग्री के लिए) तथा एलएलएम (कानून और विकास में)। छात्र, यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के लिए लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेषताए : यूनिक लर्निंग एक्सपीरियंस: थ्योरी, प्रैक्टिस और रिसर्च पर मज़बूत पकड़ । मुख्य पाठ्यक्रम द्वारा क्षेत्र में समझ और दृष्टिकोण विकसित करना । बड़ी संख्या में अंतःविषय / विषय आधारित वैकल्पिक विकल्प। संचार, वित्त आदि जैसे कई क्षेत्रों में वर्कशॉप । कला, संगीत, सिनेमा, नृत्य, रंगमंच आदि में ओपन कोर्स । साप्ताहिक अतिथि व्याख्यान, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन।

इंटीग्रेटेड फील्ड प्रैक्टिस: साप्ताहिक अभ्यास, इमर्शन विसिट, संगठनात्मक इंटर्नशिप, फैकल्टी मेंटर्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स और इंडेपैंड फील्ड प्रोजेक्ट्स सहित सभी सेमेस्टर में फैले विभिन्न क्षेत्र के अनुभवों के अवसर निपुण फैकल्टी टीम: शिक्षण, अनुसंधान और क्षेत्र अभ्यास में व्यापक अनुभव सहित 170 फैकल्टी। हाई फैकल्टी – स्टूडेंट्स रेश्यो, डेडीकेटेड फैकल्टी आवर्स फोर मीटिंग, क्लोज सपोर्ट मेंटोरिंग।

फुलफिलिंग कैरियर ऑपर्च्युनिटी: सामाजिक क्षेत्र में प्रेरणा और क्षमता वाले पेशेवरों की आवश्यकता बढ़ रही है। हर साल कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने वाले 90 से अधिक संगठनों के साथ हमारा एक उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड है। प्लेसमेंट टीम छात्रों के लिए कई विकासात्मक कार्यशालाएं आयोजित करती है जो उन्हें सही करियर विकल्प बनाने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें:  आईआईएम उदयपुर फन लर्निंग इलेक्टिव कोर्स ‘मैनेजमेंट गेम्स’ के माध्यम से प्रबंधन शिक्षा को बनाएगा और सरल

वित्तीय सहायता: अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का समर्थन करने के लिए एक स्पष्ट प्रतिबद्धता है। विश्वविद्यालय छात्रों की पारिवारिक आय के आधार पर ट्यूशन, आवास और भोजन पर व्यापक आवश्यकता-आधारित (100%, 75%, 50% और 25%) छात्रवृत्ति प्रदान करता है। 7 लाख से कम वार्षिक आय वाला कोई भी व्यक्ति छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता है। विश्वविद्यालय सभी 2-वर्षीय पीजी प्रोग्राम्स के लिए स्नातक के बाद न्यूनतम 3 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों के लिए 50% शिक्षण शुल्क छूट प्रदान करता है।

अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, डायरेक्टर – स्टूडेंट अफेयरस अनुराग गुप्ता ने कहा, “भारत जैसे विकासशील देश में, छात्रों को सामाजिक क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार होने के लिए व्यवस्थित और औपचारिक रूप से प्रशिक्षित और शिक्षित करने की अत्यधिक आवश्यकता है। अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय शिक्षा, विकास, अर्थशास्त्र, सार्वजनिक नीति और कानून में अपने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के माध्यम से देश की इस आवश्यकता में योगदान देता रहा है। हमारा प्रयास सामाजिक क्षेत्र के लिए सक्षम, प्रतिबद्ध और प्रेरित पेशेवरों को तैयार करना है।”

प्रवेश प्रक्रिया और तिथियां: छात्र, यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के लिए लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। स्नातक के बाद न्यूनतम 2 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों को एमए शिक्षा, विकास और सार्वजनिक नीति के लिए प्रवेश के शुरुआती दौर में जाने का मौका दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  आईआईएम संबलपुर 100 क्यूब्स कॉन्क्लेव की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार : प्रो. महादेव जायसवाल

2022 पर्वेश

अर्ली राउंड फोर वर्किंग प्रोफेशनल्स

रेगुलर राऊंड

आवेदन करने की अंतिम तिथि

18 दिसंबर 2021

28 फ़रवरी 2022

नेशनल इंट्रेंस टैस्ट (NET)

2 जनवरी 2021

13 मार्च 2022

साक्षात्कार        

फ़रवरी 2022

अप्रैल 2022

एडमिशनऑफ़र

मार्च 2022

मई – जून 2022

सत्र की शुरुवात

जुलाई 2022

मध्य जुलाई 2022

●       तिथियां संभावित हैं

यूनिवर्सिटी का न्यू कैंपस बैंगलोर के बाहरी इलाके में सरजापुर-अतीबेले रोड पर स्थित है। 90 एकड़ का परिसर एक प्रभावी शिक्षण सीखने के अनुभव और एक जीवंत परिसर जीवन को सक्षम करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है।

पता: अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, सर्वे नम्बर 66, बुरुगुंटे गांव, बिक्कनहल्ली मेन रोड, सरजापुरा, बेंगलुरु – 562125

एडमिशन कॉन्टैक्ट: 89718 89988, ईमेल: entrys@apu.edu.in, वेबसाइट: www.azimpremjiuniversity.edu.in

अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के बारे में: अजीम प्रेमजी युनिवर्सिटी कर्नाटक सरकार के अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी अधिनियम 2010 के तहत स्थापित किया गया था। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, प्रायोजक निकाय ने एक स्पष्ट सामाजिक उद्देश्य के साथ युनिवर्सिटी को पूरी तरह से परोपकारी और गैर-लाभकारी संस्था के रूप में स्थापित किया; एक न्यायपूर्ण, न्यायसंगत, मानवीय और टिकाऊ समाज की प्राप्ति में योगदान करने के लिए।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 आईआईटी खड़गपुर में साहित्यिक महोत्सव और पुस्तक मेला 2023 का समापन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 6 =