IMG 20261007 WA0030

झाड़ग्राम को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य से बिनपुर-II सर्किल में जागरूकता कार्यशाला

बिनपुर। नेशनल ट्यूबरकुलोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत झाड़ग्राम जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से बिनपुर-II सर्किल की पहल पर बुधवार को विशेष टीबी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। बिनपुर-II सर्किल के अवर विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश नाथ की पहल और योजना के तहत आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के करीब 109 नोडल शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यशाला में बिनपुर-II सर्किल के विभिन्न प्राथमिक, जूनियर बेसिक, जूनियर हाई, हाई, हायर सेकेंडरी तथा NIG स्कूलों के नोडल शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान टीबी रोग के लक्षण, समय पर पहचान, उपचार, बचाव के उपाय तथा टीबी उन्मूलन में विद्यालय और समाज की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में झाड़ग्राम जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के DTO एवं जिला स्वास्थ्य योजना पदाधिकारी डॉ. गौतम पाइक तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं सहयोगी उपस्थित थे। डॉ. गौतम पाइक ने करीब 109 नोडल शिक्षकों को संबोधित करते हुए टीबी के लक्षणों, शीघ्र रोग पहचान, उचित उपचार एवं निवारक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों और उनके परिवारों तक टीबी के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में उनके संबोधन से उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक पर कूचबिहार में हमला भाजपा की साजिश है- उदयन गुहा

कार्यशाला के आयोजन और इसके सफल संचालन में बिनपुर-II सर्किल की ओर से एथेला जूनियर हाई स्कूल के प्रभारी शिक्षक श्री कौशिक चटर्जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सहयोग से कार्यशाला की विभिन्न गतिविधियां सुचारु रूप से संपन्न हुईं।
छह टीबी मरीजों की जिम्मेदारी ली

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण और मानवीय पहलू रहा ‘निक्षय मित्र’ परियोजना के तहत छह टीबी मरीजों की जिम्मेदारी लेना। इन छह मरीजों को अगले छह महीनों तक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी छह लोगों ने स्वीकार की।

जिम्मेदारी लेने वालों में बिनपुर-II सर्किल के अवर विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश नाथ, बिनपुर-II चक्र के शिक्षाबंधु श्री रंजन पाल, मालाबती जूनियर हाई स्कूल की सहायक शिक्षिका श्रीमती अग्निता नियोगी, शिलदा राधाचरण इंस्टीट्यूशन के प्रभारी शिक्षक श्री सुधामय सेन, औलिया हाई स्कूल की प्रधान शिक्षिका श्रीमती सुदेष्णा कर तथा लालडांगा निष्ठारिणी विद्यामंदिर के सहायक शिक्षक श्री असीम मंडल शामिल हैं।

विद्यार्थियों और समाज तक पहुंचाना होगा जागरूकता का संदेश – कार्यक्रम के समापन पर अवर विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश नाथ ने कहा कि कार्यशाला में जिन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, उन्हें केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इसका संदेश प्रत्येक विद्यार्थी, उनके परिवार और व्यापक समाज तक पहुंचाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर रोग की पहचान करने और उचित उपचार के माध्यम से टीबी मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

यह भी पढ़ें:  भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस पर दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की कारखाना इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

उन्होंने नोडल शिक्षकों से अपील की कि वे कार्यशाला में मिली जानकारी को प्रत्येक विद्यार्थी और उसके परिवार तक पहुंचाएं तथा विद्यालय के माध्यम से समाज में भी टीबी जागरूकता का संदेश फैलाएं। इसके साथ ही उन्होंने अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी आगे बढ़कर ‘निक्षय मित्र’ परियोजना के तहत कम से कम एक टीबी मरीज की जिम्मेदारी लेने और उसके उपचार एवं पोषण संबंधी जरूरतों में सहयोग करने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, शिक्षक समाज और आम लोगों के सामूहिक प्रयास तथा सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से ही झाड़ग्राम को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बिनपुर-II सर्किल की ओर से आयोजित यह जागरूकता कार्यशाला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और मानवीय पहल के रूप में सामने आई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  लायंस क्लब इंटरनेशनल ज़िला 322-B2 के नेतृत्व में कलकत्ता से बांग्लादेश तक सद्भावना साइकिल रैली ढाका में संपन्न
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =