IMG 20251119 WA0009

आईआईटी खड़गपुर के एसपीएमएसएच में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बताया महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जनजागरण की दिशा में सार्थक कदम

खड़गपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल आईआईटी खड़गपुर ने निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती के संरक्षण में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, रोकथाम और प्रारंभिक पहचान” को बढ़ावा देना था।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय अभियान #स्वस्थनारीशक्तिपारिवार’ की भावना को सशक्त करती है, जो संदेश देती है कि महिलाओं का स्वास्थ्य एक सशक्त समाज की नींव है। विशेषज्ञों द्वारा जानकारी पूर्ण सत्र कार्यक्रम के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के वैश्विक आह्वान पर भी चर्चा की गई।

स्त्री रोग, पैथोलॉजी और सामुदायिक चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चित्रात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण, नियमित जांच, प्रारंभिक पहचान और सुरक्षित प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की।

निःशुल्क स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षणअभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 30 से अधिक महिलाओं ने परीक्षण का लाभ उठाया। यह पहल महिलाओं में समय पर निदान और उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

कार्यक्रम में आईआईटी खड़गपुर के कुलसचिव कैप्टन अमित जैन, डॉ. बी.सी. रॉय मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल रिसर्च सेंटर के डीन प्रो. सुमन दास, बी.सी. रॉय टेक्नोलॉजी हॉस्पिटल के प्रमुख एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. इंद्रनाथ बनर्जी, दक्षिण पूर्व रेलवे हॉस्पिटल,

खड़गपुर के सीएमएस डॉ. एच.बी. सेठी, और एसपीएमएसएच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल सुजीत घोष सहित एसपीएमएसएच के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निदेशक, प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने कहा, कि “सर्वाइकल कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसे समय पर जागरूकता, टीकाकरण और नियमित जांच के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है, फिर भी जानकारी की कमी के कारण कई महिलाएं जोखिम में रहती हैं।

महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान और निवारक सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अत्यंत आवश्यक है। इस पहल के माध्यम से हम सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्थान महिला स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी जारी रखेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =