IMG 20251013 WA0032

घाटाल महकमा प्रशासन की पहल पर डेंगू रोकने के लिए जागरूकता शिविर

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल महकमा प्रशासन की पहल पर डेंगू रोकने के लिए जागरूकता शिविर घाटाल के गोपमहल गांव में आयोजित किया गया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि दिन प्रतिदिन डेंगू का ग्राफ बढ़ रहा है। इसलिए डेंगू संक्रमण को रोकने के लिए यह घाटाल प्रशासन का विशेष प्रयास है।

डेंगू के संक्रमण को कम करने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यशाला भी आयोजित की गई। समाजसेवी तृणांकुर पाल ने डेंगू मच्छर का रूप धारण कर ग्रामीणों को जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ और साफ रखना होगा, कहीं भी पानी जमने नहीं देना है क्योंकि जमा पानी में ही मच्छरों का प्रजनन होता है।

डेंगू आने से पहले ही डेंगू वाहक मच्छरों की ब्रीडिंग रोकनी होगी। जागरूक रहें, स्वस्थ रहें। घाटाल के महकमा शासक सुमन विश्वास ने प्रशासन की ओर से सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + two =