दुर्गापुर। दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच द्वारा प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष में बेहतर दुर्गापुर के अंतर्गत विद्यालयों के विद्यार्थियों को के लिए एक लिखित त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 17 विद्यालयों से 105 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को कक्षा अनुसार तीन वर्गों में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई थी। इस प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों और सभी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए पुरस्कार वितरण व शिक्षक सम्मान समारोह का मिनी सृजनी सभागार मैं 31 अगस्त रविवार के दिन आयोजित किया गया था।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव ओझा, महासचिव धर्मेंद्र यादव तथा समन्वयक जे.पी.एन. ओझा के साथ शिल्पांचल के मूर्धन्य कथाकार सृजय और प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव विशेष रूप से मंच पर उपस्थित थे।
नेपाली पाड़ा हिंदी हाई स्कूल के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. कलीमुल हक, उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कूल के प्रधान अध्यापक प्रवीण कुमार सिंह, शाकंभरी इस्पात के प्रबंधक प्रमुख सचिन दुबे, शिल्पांचल के प्रमुख उद्योगपति नरेश शर्मा, प्रो. डॉ. संजीव कुमार पांडेय, रूपेश यादव, मनोज यादव मंच पर उपस्थित थे।
स्वागत संबोधन में समन्वयक जे.पी.एन. ओझा ने शिक्षकों का महत्व, छात्रों के प्रति उनके कर्तव्य पर अपना विचार रखते हुए गैर बांग्ला भाषियों को बांग्ला भाषा सीखाने के लिए बांग्ला भाषियो को आगे आना चाहिए।
अगर किसी गैर बांग्ला भाषी को बांग्ला भाषा बोलने के लिए मजबूर करता है तब उस बांग्लाभाषी पर गैर बांग्ला भाषी को बंगला सीखाने का उत्तरदायित्व आ जाता है। जिस तरह हिन्दी सिखाने के लिए केंद्र सरकार और अनेक स्वैच्छिक संस्थाएं गैर हिन्दी भाषियों को हिंदी सिखती हैं।
डॉ. कलिमुल हक, प्रवीण कुमार सिंह, रूपेश यादव, नरेश शर्मा, मनोज यादव ने इस विषय पर अपने-अपने विचार रखे। सृंजय, डॉ. श्रीवास्तव के सारगर्भित विचारों को श्रोताओं ने ध्यानपूर्वक सुना और खूब सराहा।
निम्नलिखित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। (क) वर्ग में अनुष्का कुमारी कार्मल स्कूल प्रथम, आरोही गुप्ता नेपाली पाड़ा हिंदी हाई स्कूल द्वितीय, हर्ष कुमार तांती गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल तृतीय।
(ख) वर्ग में शाजिया परवीन उखरा आदर्श हिंदी हाई स्कूल प्रथम, प्रिया कुमारी अंडाल हिंदू हिंदी विद्यालय द्वितीय और खुशी कुमारी अंडाल हिंदू हिंदी विद्यालय से तृतीय स्थान।
(ग) वर्ग से शहनाज खातून उखरा आदर्श हिंदी हाई स्कूल प्रथम सूरज साव नेपाली पाड़ा हिंदी हाई स्कूल द्वितीय और शिवानी कुमारी अंडाल हिंदू हिंदी विद्यालय से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी स्कूलों के उपस्थित प्रधानाध्यापक/शिक्षक प्रभारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। श्वेता देब और दिनेश राम ने संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया।
उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता एवं संयुक्त सचिव डॉ. प्रदीप यादव की उपस्थिति में श्याम कुमार मंडल, उपेंद्रनाथ मिश्र, सूरज कुमार मंडल, राकेश ओझा, जय प्रकाश झा, नारायण राजभर, सलाहकार सीताराम साह व्यवस्था का दायित्व संभाल रहे थे।
कार्यक्रम कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव ओझा के अध्यक्षी वक्तव्य और धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

