IMG 20260109 WA0016

कोलकाता के बाबू घाट पर अवध समाज ने सजाया सेवा का संसार

सारे तीर्थ बार-बार, गंगा सागर एक बार

कोलकाता। माघ मेले की पावन बेला और गंगा सागर यात्रा का उल्लास अब अपने चरम पर है। इसी कड़ी में, मानवता और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए ‘अवध समाज’ द्वारा आउटराम घाट (बाबू घाट), कोलकाता में इस वर्ष भी भव्य ‘तीर्थ यात्री सेवा शिविर’ का आयोजन किया गया है।

​इस शिविर का गरिमामयी उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ, जहाँ समाज के गणमान्य जनों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अवध समाज के अध्यक्ष तारकेश्वर दुबे ने कहाँ “मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।

शिविर में तारकनाथ दुबे, शारदा तिवारी, विवेक सिंह, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, पप्पू पासवान, एजाज अंसारी, राहुल साव, राजेंद्र दुबे, बाला विशाखा अयोध्या से पधारे चुनमुन बाबा साथ में समाज के और भी गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

📍भक्ति और सेवा का अनूठा संगम :
​कहा जाता है कि “सारे तीर्थ बार-बार, गंगा सागर एक बार।” इसी अटूट आस्था के साथ देश के कोने-कोने से आने वाले पुण्यार्थियों के लिए अवध समाज एक ‘घर’ बनकर उभरा है। शिविर में यात्रियों के रुकने, खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है।

📍भावनाओं से सराबोर आमंत्रण :
​शिविर के आयोजकों ने श्रद्धालुओं और शहरवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि आपका एक छोटा सा कदम यहाँ आने वाले असंख्य तीर्थयात्रियों की सेवा, सहयोग और सुरक्षा का संबल बनेगा। यह केवल एक शिविर नहीं, बल्कि गंगा माता के चरणों में श्रद्धा और समर्पण की एक भेंट है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 12 =